पूर्व जीपी नरेश्वर प्रसाद के निधन पर शोकसभा
मेदिनीनगर : पलामू जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय में मंगलवार को शोक सभा आयोजित की गई। इसमें वरीय अधिवक्त
मेदिनीनगर : पलामू जिला अधिवक्ता संघ कार्यालय में मंगलवार को शोक सभा आयोजित की गई। इसमें वरीय अधिवक्ता सह पूर्व सरकारी वकील नरेश्वर प्रसाद के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष गिरजा प्रसाद ¨सह व संचालन महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा ने किया।
मौके पर अध्यक्ष गिरजा प्रसाद ¨सह ने कहा कि स्व. प्रसाद नेकदिल इंसान थे। उन्हें सिविल के वादों में महारथ हासिल था। महासचिव सुबोध कुमार सिन्हा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि बार एसोसिएशन ने एक विश्वसनीय अधिवक्ता खो दिया है। मौके पर दो मिनट का मौन रखकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोकसभा में विनोद तिवारी, दीपक कुमार, संतोष कुमार पांडेय, ज्ञान रंजन, शिवकुमार तिवारी, मनोज कुमार, बीरबल राम, रमेश कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।