Move to Jagran APP

वेश्यावृति में शामिल दो महिला को भगाया

मेदिनीनगर: शहर महिला थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े व टीओपी-2 प्रभारी उपेंद्र राय ने शनिवार की रात मेदिनीनगर

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 04:16 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 04:16 PM (IST)
वेश्यावृति में शामिल दो महिला को भगाया
वेश्यावृति में शामिल दो महिला को भगाया

मेदिनीनगर: शहर महिला थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े व टीओपी-2 प्रभारी उपेंद्र राय ने शनिवार की रात मेदिनीनगर रेलवे रोड से वेश्यावृति में शामिल दो महिलाओं को खदेड़कर भगाया। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार पिछले कई महीनों से दोनों इस इलाके में सक्रिय थीं। रात के अंधेरे में ग्राहक आते और उन्हें अपने साथ ले जाते थे। इस धंधे की जानकारी पुलिस को मिली। पुलिस ने इन महिलाओं को कई बार भगाने का प्रयास किया। बावजूद दोनों पुलिस से ही उलझ जाती थीं। महिला पुलिस साथ में नही रहने के कारण पुलिस इन महिलाओं के साथ कड़ाई से पेश नहीं आ पा रही थी। शनिवार की रात महिला थाना प्रभारी सूचना मिली कि उक्त महिलाएं अपनी आदत से बाज नहीं आ रही हैं। इसके बाद महिला थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े दल-बल के साथ पहुंच कर दोनों महिलाओं के साथ कड़ाई से पेश आईं और उन्हें वहां से भगा दिया। वेश्यावृति के धंधा करने वाली दो महिलाओं के साथ एक बूढ़ी औरत और एक बच्चा भी है। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.