आग से मकान जलकर खाक
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : मोहम्मदगंज प्रखंड के पंसा गांव निवासी राजदेव मेहता का खपरैल का मकान शुक्
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 06:26 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 06:26 PM (IST)
संवाद सूत्र, हुसैनाबाद : मोहम्मदगंज प्रखंड के पंसा गांव निवासी राजदेव मेहता का खपरैल का मकान शुक्रवार की रात्रि आग लग जाने के कारण पूरा मकान जलकर खाक हो गया। अगलगी की घटना का कारण साट सर्किट बताया गया है। इसमें मकान में रखे अनाज, कपड़ा सहित कई सामान जल गए हैं। इससे 60 हजार से अधिक का नुकसान बताया गया है। भुक्तभोगी राजदेव मेहता के घर के उपर से 11 हजार का बिजली तार गुजरा है। बिजली का तार हटाने की गुहार भुक्तभोगी द्वारा पूर्व में भी कई बार प्रसाशनिक अधिकारियों से की गई है। बावजूद अधिकारी अब तक इस बिजली तार को नहीं हटा सके। अगलगी से संबंधित भुक्तभोगी ने जले मकान का फोटो सहित आवेदन अंचल कार्यालय को दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें