सेवानिवृत्त कर्मियों को किया सम्मानित
मेदिनीनगर : सेवानिवृति के बाद व्यक्ति का दायित्व बढ़ जाता है। सेवाकाल में संस्था से जुड़े कार्य दा
मेदिनीनगर : सेवानिवृति के बाद व्यक्ति का दायित्व बढ़ जाता है। सेवाकाल में संस्था से जुड़े कार्य दायित्व होते हैं, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद समाज के प्रति जवाबदेही बढ़ जाती है। समाज के लिए सोचने और कुछ करने का समय निकालकर सेवानिवृति के बाद भी सक्रिय रहा जा सकता है। उक्त बातें नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के वित्त सलाहकार कैलाश राम ने कही। वे शनिवार को कालेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। सेवानिवृत्त सात कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम का आयोजन जीएलए कर्मचारी संघ के तत्वावधान में किया गया था। सम्मान समारोह की अध्यक्षता ¨हदी विभाग के प्राध्यापक डॉ. कुमार वीरेंद्र व संचालन सत्येन्द्र अग्रवाल और रमेश कुमार ¨सह ने संयुक्त रूप से किया। कैलाश राम ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। इस बीच लंबी सेवा अवधि के बाद सेवानिवृत्त हुए सात कर्मचारियों को शाल, गमछा, फूल आदि देकर सम्मानित किया गया। इसमें मनोज मिश्रा, शोक कुमार तिवारी, बिगावन राम, बच्चन साहू, बसंत राम, नंदकिशोर चौधरी व राजकुमार राम का नाम शामिल है। इससे पहले संघ के सचिव अरुण तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया। ¨हदी विभाग के अध्यापक और शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के संरक्षक डॉ. कुमार वीरेंद्र ने कहा कि नौकरी में सेवानिवृत्ति तो अनिवार्य प्रक्रिया है। लेकिन कर्मचारियों की ओर से किए गए वैसे ही यादगार रह जाते हैं जैसे रह जाती है पहली बारिश के बाद मिट्टी की सोंधी सुगंध। कहा कि मटर के दानों की तरह हर कर्मी सेवानिवृत्ति के बाद भी संस्थान से जुड़े रहते हैं। समारोह को एनपीयू के वित्त पदाधिकारी डॉ. एके वैद्य समेत डॉ. महेंद्र राम, डॉ. एनके ¨सह, डॉ. कैलाश उराव, डॉ. रवि शंकर, प्रो डीसी दूबे, प्रो एके यादव, दीपक कुमार, ¨प्रस पांडेय, अवध किशोर ¨सह आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। आभार ज्ञापन शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार ¨सह ने किया। मौके पर संतोष अग्रवाल, राजीव मुखर्जी, वेद प्रकाश शुक्ला, चंदन कुमार, नवनीत ¨सह, आदित्य कुमार, देवेश शर्मा, डॉ. सत्येंद्र कुमार ¨सह, राजेश्वर ¨सह, लव कुमार ¨सह, मदन मेहता, मिथिलेश पांडेय, राजीव रंजन, धर्मेंद्र विश्वकर्मा व राजीव श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।