Move to Jagran APP

विदेश सिंह की प्रतिमा का अनावरण 28 को

सगालिम : पांकी विधायक देवेंद्र कुमार ¨सह ने शनिवार को तरहसी आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसम

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 05:29 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 05:29 PM (IST)
विदेश सिंह की प्रतिमा का अनावरण 28 को

सगालिम : पांकी विधायक देवेंद्र कुमार ¨सह ने शनिवार को तरहसी आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें पांकी के पूर्व विधायक स्वर्गीय विदेश ¨सह की प्रतिमा अनावरण 28 मार्च को उनकी कर्म भूमि रही पदमा में किया जाएगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास इसका अनावरण करेंगे। विधायक ने कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार किया। कहा कि सैकड़ों कार्यकर्ता स्व. विदेश ¨सह की प्रतिमा का अनावरण समारोह में उपस्थित होकर इसे सफल बनाएं। बैठक की अध्यक्षता मुमताज खां ने की। बैठक में विधायक ने कहा कि स्व. विधायक विदेश ¨सह कि कमी विधान सभा क्षेत्र मे हमेशा खलेगी। उन्होंने अपना कार्यकाल में पांकी विधानसभा में विकास का एक लंबी लकीर खींचने का काम किया था। मुमताज खां ने कहा कि आप हजारों की संख्या में पदमा पहुंच कर अपने दिवंगत नेता की आत्मा को श्रद्धांजलि दें। बैठक में पांकी विधायक देवेंद्र कुमार ¨सह ने सभी को पदमा पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि दिवंगत विधायक विदेश ¨सह की जनता से बनाया प्यार आज भी बरकरार है। मौके पर मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष उदय ¨सह, तरहसी प्रखंड के प्रमुख सह प्रमुख संघ के जिला अध्यक्ष अमुक प्रियदर्शी उर्फ मंटू ¨सह, अब्दुल रब, प्रेमचंद प्रसाद, गिरवर ¨सह, गनौरी महतो, मुखिया कांति देवी, अमरदेव ¨सह, लक्ष्मीकांत पांडेय, जोगी साव, विष्णु मेहता, उमेश पांडेय, दिलीप पांडेय, अजय मिश्रा, शंकर पासवान, नंदू पासवान, खुर्शीद अंसारी, बीएन ¨सह, संतोष ¨सह, श्यामबिहारी ¨सह समेत सैकड़ों लोग शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.