अस्पताल में अवैध रूप से ब्लड का धंधा, प्राथमिकी
मेदिनीनगर : अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मोटी रकम लेकर कुछ लोग ब्लड उपलब्ध करा रहे हैं। स्थानीय सेव
मेदिनीनगर : अस्पतालों में भर्ती मरीजों से मोटी रकम लेकर कुछ लोग ब्लड उपलब्ध करा रहे हैं। स्थानीय सेवा सदन अस्पताल में इस मामले का खुलासा हुआ है। अस्पताल के कंपाउंडर अनिल व श्वेता के खिलाफ रेड क्रास ब्लड बैंक के परियोजना निदेशक सुधीर कुमार ¨सह ने शहर थाना में मामला दर्ज कराया है।
बताया गया है कि जिले के नावाबाजार प्रखंड अंतर्गत बसना पंचायत के दमारो गांव निवासी जयराम पाल की पत्नी आशा देवी स्थानीय सेवा सदन अस्पताल में भर्ती थी। उन्हें रक्त की जरूरत पड़ी तो सेवा सदन के कंपाउंडर अनिल व श्वेता के माध्यम से एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया। इसके एवज में तीन हजार रूपए लिए गए। कहा गया है कि नियम के अनुसार सरकारी प्रोसे¨सग चार्ज महज 350 रुपये लगने चाहिए थे। घटना सात फरवरी दिन 12 बजे की है।
¨सह ने बताया है कि जयराम पाल व अन्य मरीजों के साथ रक्त आपूर्ति होने में अनियमितता व धोखाधड़ी होने की सूचना मिली। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी से आग्रह किया है कि उक्त दोषी व्यक्तियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए।
--
सेवा सदन अस्पताल में ब्लड के बदले तीन हजार रूपए वसूलने संबंधित मामला थाना पहुंचा है। पूरे प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी। इसके बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
संजय कुमार मालवीय, शहर थाना प्रभारी,मेदिनीनगर,पलामू।