लक्ष्य के अनुरूप करें राजस्व का संग्रहण: डीसी
मेदिनीनगर: उपायुक्त अमीत कुमार ने विभिन्न संसाधनों से सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राज
मेदिनीनगर: उपायुक्त अमीत कुमार ने विभिन्न संसाधनों से सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण का निर्देश दिया है। बुधवार को डीसी ने अपने कार्यालय वेश्म मेंआंतरिक संसाधन-सह-जिला राजस्व संग्रहण समिति की बैठक की। इसमें चालू वित्तीय वर्ष के माह दिसंबर तक राजस्व संग्रहण की समीक्षा की गई। इस क्रम में जिले के सभी अंचलों में अवैध भूमि हस्तांतरण अवैध जमाबंदी, भू-अर्जन, दाखिल खारिज, लगान वसूली, आपदा प्रबंधन सहित विभिन्न निर्माणाधीन भवनों के प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें पाया गया कि तरहसी, पांकी , छतरपुर, पाटन, हुसैनाबाद व मोहम्मदगंज अंचलों में प्रभावित लोगों के स्वीकृत राशि का अब तक भुगतान नहीं किया गया है। डीसी ने सभी संबंधित अंचलाधिकारियों के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया। कहा कि इस तरह के मामलो में संवेदनशीलता की जरूरत है। डीसी ने शीतलहरी को लेकर अंचलों के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था के साथ गरीब वृद्व लोगों के बीच कंबलों का वितरण करने का निर्देश दिया। बैठक में मनातू,लेस्लीगंज,पांडू के सीओ अनुपस्थिति पाए गए। इनसे स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया गया। वाणिज्य कर उपायुक्त ने बताया कि अभी तक
निर्धारित वार्षिक लक्ष्य का 52 प्रतिशत राजस्व का संग्रहण किया गया है। इसी तरह उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा दिसम्बर 2016 तक निर्धारित लक्ष्य के विरूद्व 100.06 प्रतिशत राजस्व की वसूली की गई है। उपायुक्त ने बिहार से सटे क्षेत्रों में अवैध शराब के विरूद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया। राष्ट्रीय बचत विभाग ने दिसंबर 2016 तक में ही वार्षिक लक्ष्य से अधिक राजस्व की वसूली की गई है। अवर निबंधक रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य 03 करोड़ 55 लाख के विरूद्व 60 प्रतिशत राजस्व संग्रह किया गया है। नगर परिषद की ओर से बताया कि क्षेत्र में हो¨ल्डग टैक्स की वसूली के लिए 13900 हाउस होल्डरो को फार्म उपलब्ध कराया गया है। इससे राजस्व वसूली में वृद्धि होगी।