प्रखंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता आज
सतबरवा : राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जयंती पर गुरुवार को को प्रखंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता
By Edited By: Published: Wed, 11 Jan 2017 04:05 PM (IST)Updated: Wed, 11 Jan 2017 04:05 PM (IST)
सतबरवा : राष्ट्रीय युवा दिवस व स्वामी विवेकानंद जयंती पर गुरुवार को को प्रखंडस्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय प्रांगण में होगी। इसका आयोजन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सतबरवा नगर इकाई ने की है। इसमें कबड्डी, स्लो साइकिल व रंगोली आदि प्रतियोगिता होगी। यह जानकारी परिषद के नगर सह मंत्री रोहित कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड के सभी हाई स्कूल व प्लस टू उवि के विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें