पेड़ से लटका मिला छात्र का शव
लेस्लीगंज : लेस्लीगंज प्रखंड के ओरिया कलां गांव में मंगलवार की सुबह एक पेड़ से लटकता हुआ छात्र का
लेस्लीगंज : लेस्लीगंज प्रखंड के ओरिया कलां गांव में मंगलवार की सुबह एक पेड़ से लटकता हुआ छात्र का शव बरामद हुआ है। शव गांव के ही रविशंकर राम उर्फ फुदी राम के 20 वर्षीय पुत्र चंदन राम का है। चंदन अवधेश ¨सह इंटर कालेज कुंदरी का छात्र था। मामले की सूचना पाते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मेदिनीनगर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार चंदन राम सोमवार की शाम सात बजे गांव में ही फुआ के घर जाने के लिए अपने घर से निकला था। रात में घर वापस नहीं लौटा। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने जगा आहर के पास एक पेड़ से लटकता हुआ चंदन का शव देखा। इस संबंध में मृतक छात्र के पिता रविशंकर राम ने लेस्लीगंज थाना में अज्ञात के विरूद्ध हत्या का मामला दर्ज कराया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ¨सह ने बताया कि शव पर फांसी के अलावा कहीं भी मारपीट का कोई निशान नहीं है। लड़का का किसी से कोई दुश्मनी का मामला भी नहीं दिखता है। प्रथम ²ष्टया में पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। मामले की प्राथमिकी दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी गई है।