अपहरण का आरोपी गिरफ्तार
मोहम्मदगंज : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो के निर्देश पर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी बीरेंद्र
By Edited By: Published: Mon, 09 Jan 2017 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 09 Jan 2017 05:16 PM (IST)
मोहम्मदगंज : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो के निर्देश पर मोहम्मदगंज थाना प्रभारी बीरेंद्र पासवान ने छापेमारी की। इसमें मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन से गढ़वा थाना के संग्रहे गांव निवासी अपहरण का आरोपी देवराज रजवार को गिरफतार किया गया। इसके बाद उसे मेदिनीनगर सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार युवक के साथ एक नाबालिग लड़की बरामद हुई है। उसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी बीरेंद्र पासवान ने बताया कि अभियुक्त मोहम्मदगंज थाना में कांड संख्या 08/2014 का आरोपी है। उस पर नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें