Move to Jagran APP

कुहासे की चपेट में पलामू

मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय समेत पूरा क्षेत्र गुरुवार को कुहासा व शीतलहरी की चपेट में रहा। इससे

By Edited By: Published: Thu, 08 Dec 2016 09:37 PM (IST)Updated: Thu, 08 Dec 2016 09:37 PM (IST)

मेदिनीनगर : पलामू जिला मुख्यालय समेत पूरा क्षेत्र गुरुवार को कुहासा व शीतलहरी की चपेट में रहा। इससे पूरा जनजीवन प्रभावित हो गया। जिला वासियों की सुबह घने कुहासे की बीच हुई। वातावरण मे धुंध छाई रही। आलम यह था कि कुछ गज की दूरी भी मुश्किल से नजर आ रही थी। दिन में भी अंधेरा सा प्रतीत हो रहा था। सड़कों पर वाहन लाइट जला कर रेंगते नजर आए। कुहासे का यह नजारा लोगों को घरों मे दुबके रहने पर विवश कर दिया। दोपहर बाद सूर्य दर्शन हुए। कुहासे के कारण आम जनजीवन व्यस्त रहा। शहर की 60 प्रतिशत दुकाने दिन के 11 बजे तक नहीं खुली।

loksabha election banner

ठंड से परेशान रहे ग्रामीण

संसू, छतरपुर, पलामू : छतरपुर प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिन से लगातार पड़ रही ठंड से लोग परेशान हैं। हालात यह है कि सुबह छह बजे से लगातार शाम तक कुहासा बना रहा। लोगों को सूयदेव के दर्शन भी नहीं हो पा रहे हैं। प्रखंड मुख्यालय में दूरदराज से आने वाले ग्रामीणों की हालत और भी खराब है। कोहरे के कारण बाजार अव्यवस्थित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.