विरोधियों को संगठित होकर जवाब दे जनता : देवेंद्र
पांकी: क्षेत्र के विकास के लिए कई काम किए जा रहे है, लेकिन विकास विरोधी असमाजिक तत्व इसमें बाधा प
पांकी: क्षेत्र के विकास के लिए कई काम किए जा रहे है, लेकिन विकास विरोधी असमाजिक तत्व इसमें बाधा पहुंचाने का काम कर रहे है। यहीं कारण है कि कोई भी संवेदक केकरगढ़ पुल निर्माण कार्य के लिए आगे नहीं आ रहा है। अब समय आ गया है कि ग्रामीण विकास विरोधियों को संगठित होकर जवाब दें। साथ ही विकास में सहभागी बने। ये बातें पांकी विधायक देवेंद्र कुमार ¨सह ने कही। वे गुरुवार को उग्रवाद प्रभावित पांकी प्रखंड के केकरगढ़ पंचायत के जोतांग गांव में आयोजित ग्रामसभा सह विकास मेला को संबोधित कर रहे थे। कहा कि विकास के लिए ग्रामीणों को जागरूक होना होगा। क्षेत्र में कई समस्यायें बची है शीघ्र ही इनके समाधान करने की दिशा में काम किया जा रहा है। इससे पहले संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर मेला का उद्घाटन किया गया। साथ ही नवनिर्मित पंचायत भवन का उद्घाटन किया। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन अपनी ओर विकास के हरसंभव काम कर रही है। लेकिन इसके लिए ग्रामीणों को भी जागरूक होना होगा। सिर्फ सड़क, पुल-पुलिया व अन्य योजनाओं से ही गांव आदर्श नहीं बनेगा। इसके लिए आदर्श विचार भी जरूरी है। गांव में शिक्षा, चिकित्सा व अन्य सरकारी सेवा की व्यवस्था का वास्तविक लाभ ग्राम सभा के नियमित आयोजन से मिल सकता है। सामूहिक सहयोग से काम कर के ही आदर्श ग्राम का उद्देश्यों को पूरा किया जा सकता है। यह सही है कि दो वर्ष बीत जाने के बाद भी आदर्श ग्राम की गति धीमी रह गई है। समस्यायें है उनका समाधान करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। बताया कि अगले आठ दिनों में जोतांग गांव में बिजली पहुंच जाएगी। ग्रामसभा की अध्यक्षता केकरगढ़ की मुखिया सकुंती देवी व संचालन बीडीओ संदीप भगत ने किया। मेला में कई विभागों के स्टॉल लगाये गए थे। यहां से सरकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही थी। मेला में पूर्व चयनित लाभुकों के बीच ऋण व परिसंपत्तियों के साथ-साथ राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना का चेक भी वितरित किया गया। इस दौरान दस लाभुकों के बीच डीजल पंप सेट, पांच लाभुकों के बीच राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के 20-20 हजार रुपये का चेक, सुकर पालन क लिए दस समुहों को 75 हजार रुपये का चेक के साथ-साथ मुर्गी पालन के लिए ऋण आदि लाभुकों को उपलब्ध कराया गया। मौके पर भारतीय प्रशासनिक सेवा की प्रशिक्षु अधिकारी रोनिटा रमैया, प्रमुख उर्मिला देवी, उपप्रमुख राजेन्द्र पांडेय, जिला पार्षद लवली गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि शंकर प्रसाद, डीपीओ अरविन्द कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी सुभाष कुमार, जिला शिक्षा अधिक्षक अर¨वद कुमार सहित कई विभागों से जुड़े पदाधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण उपस्थित थे।
बाक्स: सिर्फ आदर्श ग्राम के नाम से ही मिलता है सुकून
संस, मेदिनीगनर: केकरगढ़ पंचायत के जोतांग गांव में गुरुवार को आयोजित ग्राम सभा में खास तौर पर महिलाओं ने डीसी के समक्ष खुलकर अपनी बात रखी। केकरगढ़ गांव की रीता देवी ने कहां कि सिर्फ आर्दश ग्राम के नाम सुनकर ही सुकून मिल जाता है। यह गांव बुनियादी सुविधाओं से बिल्कुल ही महरूम रहा है। पुल के निर्माण नहीं होने से लोगों को परेशानी होती है। इसी तरह जसपुर की वैजंती देवी सहित कई महिलाओं ने जनवितरण प्रणाली व अन्य आवश्यक समस्याओं की जानकारी दी। इसी तरह आवास, पेंशन व राशन कार्ड से जुड़ी समस्यायें को भी साझा किया गया। डीसी ने कहा कि ग्रामीणों की कई समस्याओं के प्रति प्रशासन गंभीरता से काम कर रही है। लेकिन इसके लिए जनता को भी जागरूक होना होगा। यह भी सुनने में आ रहा है कि लोग शौचालय का उपयोग भूसा रखने व अन्य कामों के लिए कर रहे है। सरकार एक ओर मेडिकेटेड मच्छरदानी का वितरण कर रही है, वहीं लोग स्वच्छता के प्रति संजीदा नहीं हो रहे है। इस प्रवृत्ति में बदलाव करना होगा।