एनएसयूआइ का नहीं खुला खाता
मेदिनीनगर : नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अप्
मेदिनीनगर : नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अप्रत्याशित जीत हुई। साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन का खाता तक नहीं खुल सका। महज दो-तीन साल पूर्व से सक्रिय अखिल पलामू छात्र संघ ने पूरे चुनाव में प्रतिद्वंदी बना रहा। स्थानीय योध ¨सह नामधारी महिला महिला महाविद्यालय में संयुक्त सचिव के पद पर आप्सू समर्थित उम्मीदवार अंकिता कुमारी ने विजय हासिल किया। एनएसयूआइ से सांठगांठ कर चुनाव लड़ रहा छात्र राजद व झारखंड छात्र मोर्चा को शहरी क्षेत्र में स्थित छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों का सहारा था। बावजूद एक भी सीट पर कामयाबी हासिल नहीं हो सकी।
अभाविप ने निकाला विजय जुलूस
पलामू प्रमंडल के विद्यार्थियों की हुई है जीत : अभाविपफोटो : 08 डालपी 40 व 48
कैप्शन : विजय हासिल करने वाले प्रत्याशियों के साथ खुशी जाहिर करते अभाविप के लोग व नाचते-गाते समर्थक।
मेदिनीनगर : एनपीयू छात्र संघ चुनाव में विजय अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उम्मीदवारों ने गुरुवार को विजय जुलूस निकाला। चुनाव के परिणाम आते-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर जीत की बधाइयां दी और लड्डू खिलाया। इसके दौरान अभाविप के लोगों ने स्थानीय जनता शिवरात्रि महाविद्यालय से विजय जुलूस निकाला। बाइपास रोड, रेड़मा व बारालोटा होते जुलूस जीएलए कालेज पहुंचा। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ बड़ी संख्या में लोगों ने पुन: जीएलए कालेज से विजय निकाला। रेड़मा व छह मुहान होते जुलूस स्थानीय गणपति धर्मशाला स्थित परिषद के कार्यालय पहुंचा। यहां मां सरस्वती व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर जुलूस समाप्ति की घोषणा की गई।
जीत के लिए अभाविप को नहीं, भाजपाइयों को बधाई
मेदिनीनगर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के एनपीयू छात्र संघ चुनाव के उप प्रभारी मणिकांत ¨सह ने भाजपा से जुड़े सांसद-विधायक समेत अन्य भाजपाइयों को बधाई दी है। कहा कि नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव को अखिल भारतीय विद्यार्थी नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी लड़ रही थी। इस लिए छात्र संघ चुनाव में मिली सफलता के लिए बधाई का हकदार भी भाजपा ही है। ¨सह ने कहा कि यही कारण है कि चुनाव के दौरान खुलेआम आचार संहिता उल्लंघन किया जाता रहा। उन्होंने पलामू प्रमंडल के छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। कहा कि लोगों से अपने वोट के माध्यम से आशीर्वाद दिया है। छात्रहित के सवाल पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।
मतगणना में धांधली का आरोप, चुनाव रद करने की मांग
मेदिनीनगर : योध ¨सह नामधारी महिला महाविद्यालय में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार लक्ष्मी कुमारी, उप सचिव की उम्मीदवार मनीषा कुमारी, उपाध्यक्ष पद की उम्मीदवार प्रीति कुमारी आदि ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया है। एनपीयू के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी प्रो विजय ¨सह को को ज्ञापन देकर योध ¨सह नामधारी महिला महाविद्यालय में चुनाव रद करने की मांग की है। कहा है कि मतों की गिनती के दौरान क्रमवार मतों की जानकारी नहीं दी गई। बाद में मांग करने के बाज पुर्नमतगणना नहीं किया गया। कहा है कि नौ दिसंबर तक चुनाव रद नहीं हुआ तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
भाजपा का एजेंट बन गया है एनपीयू : आप्सू
मेदिनीनगर : छात्र संघ चुनाव के दौरान नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय प्रशासन पर अखिल पलामू छात्र संघ ने भाजपा के एजेंट के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया है। कहा है कि चुनाव में हुई धांधली इसका बात का उदाहरण है कि एनपीयू प्रबंधन रघुवर सरकार के इशारे पर कार्य करने को मजबूर है। आप्सू के केंद्रीय अध्यक्ष रेवती रमण ने कहा कि छात्र संघ चुनाव रद नहीं किया गया तो आंदोलन तय है। इधर, छात्र संघ चुनाव में मतदान के लिए छात्र-छात्राओं का आभार प्रकट किया गया।