गांव के विकास को गति देगा पंचायत सचिवालय : मंत्री
विश्रामपुर,पलामू: सरकार गांव के सर्वागींण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसे लक्ष्य बनाकर सभी पंचायतों क
विश्रामपुर,पलामू: सरकार गांव के सर्वागींण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इसे लक्ष्य बनाकर सभी पंचायतों को सुविधा संपन्न बना रही है। गांव के विकास की योजनाएं अब राजधानी में बैठकर नहीं बनेगी। गांव की जनता व पंचायत प्रतिनिधि ग्राम पंचायत में बैठक कर अपनी योजनाएं खुद बनाएंगे। यह बातें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहीं। वे बुधवार को प्रखंड के भंडार पंचायत स्थित पंचायत कार्यालय के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।
श्री चंद्रवंशी ने कहा कि गांव के विकास की रूपरेखा गांव के प्रत्येक व्यक्ति को तय करनी है। इसलिए पंचायत कार्यालय को सुव्यवस्थित बनाया जा रहा है। गांव की जनता मुखिया के साथ बैठकर योजना बनाएगी। अगले 15 साल गांव की तस्वीर कैसी होगी इसका रोडमैप तीन साल में तैयार किया जाएगा। कहा कि पहले गांव में प्रबंधन की टीम नहीं थी। इसे जरूरी समझते हुए सरकार ने पंचायत स्वंयसेवकों की बहाली कर दी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया सरिता देवी व संचालन भाजपा नेता आल़ोक पांडेय ने किया। इस मौके पर लोगों को मुखिया सरिता देवी, विश्रामपुर प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा मुरारी ¨सह, प्रमोद दीक्षित, मंत्री प्रतिनिधि इदरिश हवारी,ललन चौबे, 20 सूत्री अध्यक्ष कुश ओझा, उप मुखिया अर¨वद पांडेय, भीम पांडेय, ओंकार ¨सह, राम सरीख तिवारी, धीरन तिवारी, छोटन ¨सह,श्याम नारायण पासवान आदि ने संबोधित किया।