जालसाजी में उपभोक्ता फोरम के सहायक प्रभारी गिरफ्तार
मेदिनीनगर: जिला उपभोक्ता फोरम के सहायक प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मं
मेदिनीनगर: जिला उपभोक्ता फोरम के सहायक प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। उन पर जालसाजी का मामला दर्ज था। उनकी गिरफ्तारी हमीदगंज स्थित उनके आवास से की गई। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय ने बताया कि अक्टूबर 2016 में जिला उपभोक्ता फोरम के सदस्य सतीश गिरी ने फोरम के सहायक प्रभारी मनीष कुमार सिन्हा के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज कराया था। इसमें उन्होंने कहा था कि मनीष ने उनका जाली हस्ताक्षर कर क्वार्टर मरम्मत के नाम पर तीन लाख से अधिक की राशि निकासी कर ली है। मालवीय ने कहा कि मामले की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। बताया कि मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच की गई है।