Move to Jagran APP

कुएं में डूबने से बच्चे की मौत

चैनपुर, पलामू : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पीढ़े गांव के भुइयां टोला में गुरुवार की दोपहर कच्चा कुआ

By Edited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 10:26 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 10:26 PM (IST)

चैनपुर, पलामू : रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पीढ़े गांव के भुइयां टोला में गुरुवार की दोपहर कच्चा कुआं में डूबने से आठ वर्षीय गो¨वदा भुइयां नामक बच्चे की मौत हो गई। वह करीमन भुइयां का पुत्र था। काफी मशक्कत के बाद उसका शव कुएं से निकाला गया। घटना को ले क्षेत्र में गम का माहौल है। जानकारी के अनुसार गो¨वदा घर से नहाने के लिए घर के कुछ दूर स्थित चापाकल पर गया था। वहां भीड़ होने के कारण वह कच्चा कुआं पर चला गया। रस्सी-बाल्टी के सहारे पानी खींचने के क्रम में असंतुलित हो कुएं में गिर पड़ा। कुएं में काफी मात्रा में कीचड़ होने के कारण वह उसमें धंस गया। काफी मशक्कत के बाद डीजल पंप से कुएं से पानी निकाला गया। तब कहीं जाकर कीचड़ मे फंसे बच्चे के शव को बाहर निकाला जा सका। गांव के कई लोगों ने बताया कि करीब 10 घरों के भुइयां टोली में एक भी चापाकल नहीं है। वे लोग कच्चे कुएं या कुछ दूर स्थित चापाकल से पानी लाकर पीते हैं। घटना के समय मृतक की मां दीपावली को ले घर लीप रही थी। बच्चे के मौत की खबर सुन माहौल गम में बदल गया।

loksabha election banner

बाक्स..एक साल पूर्व भी कुएं में गिरा था बच्चा

संसू, चैनपुर, पलामू : पीढ़े के भुइयां टोला स्थित उसी कच्चे कुएं में गांव के ही प्रसाद साव के पुत्र उपेंद्र साव नामक बच्चा गिर गया था। कम पानी होने के कारण उसे बावजदू बचा लिया गया था। ग्रामीणों ने कई बार कूप बंधवाने व चापाकल लगाने की मांग करते रहे हैँ। बावजूद परिणाम सिफर है।

बाक्स..

पीढ़े के भुइयां टोलावासी 10 वर्षों से कच्चे कुएं से पानी पीते आ रहे हैं। मांग के बावजूद भी चापाकल नहीं लगाना दुर्भाग्यपूर्ण है। दो बार घटित घटना से सबक लेकर उसे पक्का बांधा जाना चाहिए।

महावीर प्रसाद, उपप्रमुख रामगढ़ प्रखंड, पलामू


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.