विद्यार्थियों की मदद को लगाया हेल्प डेस्क
मेदिनीनगर : स्थानीय गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की मदद के लिए युवा जागृति केंद्र
मेदिनीनगर : स्थानीय गणेश लाल अग्रवाल महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की मदद के लिए युवा जागृति केंद्र स्टूडेंट्स फेडरेशन की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में हेल्प डेस्क लगाया गया। इस दौरान डेस्क में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जानकारी के अभाव में परेशान विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान कराया। इसका नेतृत्व फेडरेशन के जिलाध्यक्ष ¨प्रस ¨सह कर रहे थे। ¨सह ने बताया कि कई विद्यार्थी ऐसे हैं जो कालेज की व्यवस्था से अनभिज्ञ हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सही मार्गदर्शन देने वाला भी उन्हें कोई नहीं मिलता है। इस समस्या के समाधान के उद्देश्य से ही हेल्प डेस्क लगाया गया है। इस दौरान डेस्क के माध्यम से फेडरेशन से विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने का प्रयास किया। ¨सह ने बताया कि बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाना सरकार, समाज व अन्य संगठनों की भी जिम्मेवारी है। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने फेडरेशन की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर सतीश साह, राहुल मिश्रा, सत्यम सोनी, शालू पांडेय, नवाज, रितेश गुप्ता, शशि आदि उपस्थित थे।