पूर्व सैनिकों ने चीनी उत्पाद जलाकर जताया विरोध
मेदिनीनगर: चीन लगातार पाकिस्तान को हथियार, धन, प्रशिक्षण सहित अन्य कई तरह के देश विरोधी मदद मुहैय
मेदिनीनगर: चीन लगातार पाकिस्तान को हथियार, धन, प्रशिक्षण सहित अन्य कई तरह के देश विरोधी मदद मुहैया करा रहा है। इसका उपयोग पाकिस्तान भारत के विरूद्ध खुलेआम कर रहा है। बड़ी बात यह है कि यह सब भारत को निर्यात किए जा रहे वस्तुओं से कमाई कर किया जा रहा है। हमे देश की रक्षा के लिए एक मत से चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करना होगा। यह बाते पूर्व सैनिक परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल संजय ¨सह ने कही। वे गुरुवार को स्थानीय समाहरणालय परिषद में आयोजित धरना कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत से चीन का व्यापार विगत कुछ वर्षो में घटा जरूर है, बावजूद इसके भारत अपन कुल आयात का 16 प्रतिशत सामान चीन से मंगाता है। वहीं, मात्र कुल निर्यात का मात्र 3.6 प्रतिशत ही चीन को जा रहा है। कहा कि झारखंड के सभी पूर्व सैनिक अपने-अपने स्तर से सभी तरह के चाइनीज वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे। ताकि चीन भारत से कमाये हुए धन का इस्तेमाल हमारे ही फौजी भाइयों के विरूद्ध ना कर सकें। बाद में पूर्व सैनिक परिषद के सदस्यों ने चाइनीज वस्तुओं में आग लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। अन्य वक्ताओं ने कहा कि चीन के विरोध के कारण ही भारत एनएसजी का सदस्य नहीं बन सका है। यही नहीं कुख्यात आतंकवादी मसूद अजहर को अंतराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने में संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रस्ताव पर चीन से दो बार वीटो कर अपनी मंशा जता दी है। यूएनएससी के सदस्यता के रास्ते का सबसे बड़ा रोड़ा चीन ही बनता रहा है। पूर्व सैनिक इसका विरोध और बहिष्कार करने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने समस्त देशवासियों से चाइनीज वस्तुओं का मजबूती से बहिष्कार करने का आग्रह किया। कहा कि इससे हम चीन को आर्थिक कमजोरी तो देंगे ही साथ ही साथ देश के गरीब कुम्हार भाइयों द्वारा बनाये गए उनके मिट्टी का दीया खरीदकर उनके कुटीर उद्योग को मजबूत करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी पूर्व सैनिकों ने देश के लिए जान देने वाले शहीदों को मिट्टी का दीया जलाकर श्रद्धांजलि दी। कहा गया कि हिन्दी-चीनी भाई-भाई का नारा देने वाले चीन ने पहले भी हमारे पीठ में छुरा घोपा है। जिसकी टीस आज भी देश महसूस करता है। ऐसी स्थिति में ऐसे चीन की बातों पर कोई भरोसा नहीं किया जा सकता। मौके पर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष मंगल जी, महासचिव ब्रजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष जीएन पांडेय, कार्यालय मंत्री दिनेश गुप्ता, शंभुनाथ ¨सह, सुबेदार दामोदर मिश्रा, श्री राम ¨सह, हरिहर तिवारी, सचिव आरआर तिवारी, योगेन्द्र प्रताप ¨सह, गिरिवर प्रजापति, सूबेदार मनोज पांडेय, पुष्पा देवी, अभिषेक ¨सह, ज्वाला दुबे, रमण श्रीवास्तव, गिरिवर शुक्ला, चंद्रदेव राम सहित कई पूर्व सैनिक उपस्थित थे।