Move to Jagran APP

जोड़: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल का शताब्दी दिवस

संसू, पांडू, पलामू : पांडू भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को रतनाग में पंडित दीनदयाल उप

By Edited By: Published: Thu, 27 Oct 2016 05:44 PM (IST)Updated: Thu, 27 Oct 2016 05:44 PM (IST)
जोड़: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित दीनदयाल का शताब्दी दिवस

संसू, पांडू, पलामू : पांडू भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को रतनाग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र कुमार ¨सह व संचालन महामंत्री राकेश पांडेय ने किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अर¨वद कुमार ¨सह उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस पर रांची में आयोजित रैली में शामिल होने को लेकर विचार विमर्श किया। इसमें कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर व आजीवन सहयोग निधि पर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अर¨वद ¨सह ने कहा कि पार्टी कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिक से अधिक कार्यकर्ता शामिल हो। उन्होंने पंडित दीनदयाल के पदचिन्हों पर चलते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से बढ़चढ़ कर कार्य करने की बात कही। इस मौके पर भाजपा नेता शंभूशरण ¨सह, गिरिजाशंकर तिवारी, ब्रजभूषण ¨सह, गो¨बद ¨सह, बैजनाथ ¨सह, सिकंदर पाल, महेंद्र प्रसाद साहु, सुखदेव राम, सतीश ¨सह, अभय कुमार ¨सह, राजू ¨सह, गो¨बद सोनी, राजेंद्र रजक, ताज मोहम्मद आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.