भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण 13 को
संसू, हरिहरगंज, पलामू : पीपरा प्रखंड क्षेत्र के धनमानी उवि परिसर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओ
संसू, हरिहरगंज, पलामू : पीपरा प्रखंड क्षेत्र के धनमानी उवि परिसर में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मुख्य रूप से पीपरा प्रभारी सह जिला कार्यसमिति सदस्य बल्लू बलराम मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कई बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया। सर्वसम्मति से 13 नवंबर को प्रखंडस्तरीय शिविर आयोजित कर भाजपाइयों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को अधिकाधिक संख्या में लोगों को रांची चलने की अपील की गई। इससे पूर्व बैठक की शुरूआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष श्री राम शर्मा, मंडल अध्यक्ष लालबहादुर ¨सह समेत शैलेंद्र ¨सह, दीपक मिश्रा, अनिल प्रजापति, विशुनदेव साव, यमुना राम, सतेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।