चाइना उत्पादों का बहिष्कार, परंपरा के अनुरूप दीवाली मनाने की तैयारी
मेदिनीनगर, पलामू: दीवाली की निकटता के साथ है बाजार में चाइना निर्मित सामानों की धमकी दिखने लगी है।
मेदिनीनगर, पलामू: दीवाली की निकटता के साथ है बाजार में चाइना निर्मित सामानों की धमकी दिखने लगी है। हालांकि चाइना उत्पाद के प्रति लोगों का रुझान अन्य वर्षो की तुलना इस वर्ष कम देखा जा रहा है। लोगों की माने तो वह इस वर्ष एक संकल्प के साथ चाइना सामानों का बहिष्कार कर रहे हैं। उन्हें इलेक्ट्रॉनिक दीयों की जगह मिट्टी के दिए जलाना ज्यादा पसंद है। लोगों की माने तो वह अपने परंपरा के अनुरूप ही इस बार दिवाली मनाएंगे। लोगों का मानना है कि इस दीपावली अपने देश का पैसा अपना ही देश में रहे तो बेहतर है। विदेशी सामान खरीद कर दीपावली मनाना उन्हें कतई पसंद नहीं है।
फोटो : 20डालपी 10
इस वर्ष दीपावली वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप ही मनाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक के जगह मिट्टी के दिए जलाना अति शुभ माना गया है। हमारे पूर्वज भी इसका ही उपयोग करते हैं। इसलिए इस वर्ष चाइनीज सामानों का हम विरोध करेंगे और घरेलू व स्वदेश की बनी सामानों का उपयोग कर देश का पैसा देश में ही रखना ज्यादा उचित होगा ।
रोहित तुलस्यान व्यवसायी
फोटो : 20डालपी 11
चाइनीज सामानों का करेंगे विरोध और मिट्टी के दीये जला कर ही मनाएंगे दिवाली। मिट्टी के दीये जलाकर दीवाली मनाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। उस परंपरा को जीवित रखना हम सभी भारतीयों का कर्तव्य बनता है। देश का पैसा देश में रहें तो ज्यादा फायदा है। चाइनीज सामान खरीद कर दीपावली मनाना व देश का पैसा चीन को देना हर किसी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण होगा।
अमर गुप्ता, व्यवसायी
फोटो : 20डालपी 12
दीवाली ¨हदुओं का महान पर्व है इसकी महानता मिट्टी के दीये जलाकर दीपावली मनाने पर ही सीध होगी। चाइना निर्मित इलेक्ट्रॉनिक दिये व झालर लाइट जलाकर दीवाली मनाना भारतीय परंपरा के अनुरूप नहीं है। हम सब का यह दायित्व बनता है कि हम इस दीपावली विदेशी सामानों का विरोध करते हुए भारत में निर्मित मिट्टी के दीये व अन्य सामग्री खरीदकर पूरे उत्साह से दीवाली मनाएं और देश का पैसा बाहर जाने से रोके।
अमित जैन व्यवसायी
फोटो : 20डालपी 13
दीवाली दीप उत्सव का त्यौहार है। मिट्टी दिया के बगैर दीवाली मनाना पर्व की महानता को ठेस पहुंचाना है। हम सब का दायित्व बनता है कि वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप दीवाली मनाते हुए चाइना निर्मित दिये लाइट व अन्य सामग्री का विरोध करें। भारत में निर्मित मिटटी के दिये जलाकर पर्व को उत्साह पूर्वक बनाएं। चाइना के सामानों का बहिष्कार जरूरी है। सभी देश का पैसा देश में रहेगा और दीपावली की रौनक बढ़ेगी ।
निर्मल शर्मा व्यवसायी