मोहम्मदगंज के पंचायतो में हुई ग्रामसभा
संसू, मोहम्मदगंज, पलामू : मोहम्मदगंज प्रखंड के आठ पंचायत मुख्यालयों में बुधवार को ग्राम सभा आयोजित क
संसू, मोहम्मदगंज, पलामू : मोहम्मदगंज प्रखंड के आठ पंचायत मुख्यालयों में बुधवार को ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्रामसभा में विकास योजना सहित पंचायत के कई कार्यो की समीक्षा की गई। ग्राम सभा में एसडीओ सुरजीत कुमार ¨सह लटपौरी पंचायत सचिवालय पहुंचकर विकास की गति को और तेज करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर भी विकास योजनाएं संचालित की जा रही है। इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की भागीदारी अति आवश्यक है। ग्राम सभा में प्रखंड प्रमुख अर्चना देवी, जिला पार्षद सदस्य उषा देवी, रामबांध पंचायत मुख्यालय में पहुंचकर ग्राम सभा का नेतृत्व किया। गोराडीह पंचायत में मुखिया पंचम खां ने ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायत को विकास को गति देने की योजना सर्वसम्मति से बनाई। ग्राम सभा को सफल बनाने में बीडीओ उमेश मंडल, बीपीओ पंकज कुमार रवि, पंचायत सेवक अर¨वद कुमार दूबे के अलावा कई लोग शामिल थे।