शिक्षकों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं : श्यामनारायण
मेदिनीनगर : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पलामू प्रमंडलीय इकाई की बैठक रविवार को स्थानीय स्वागत होटल मे
मेदिनीनगर : झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ पलामू प्रमंडलीय इकाई की बैठक रविवार को स्थानीय स्वागत होटल में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रमंडलीय अध्यक्ष श्यामबिहारी दूबे व संचालन बीरेंद्र ¨सह ने किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्याम नारायण ¨सह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे। श्याम नारायण ने कहा कि संघ के अथक प्रयास के बावजूद शिक्षकों के वेतनमान समेत सभी ग्रेडों में प्रोन्नतियां आज तक अद्यतन नहीं की गई है। सरकार शिक्षकों को उनका वाजिब हक नहीं दे रही है। अब शिक्षकों की उपेक्षा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमें इसके लिए संघर्ष करना होगा। प्रमंडलीय सचिव नागेश्वर ¨सह ने कहा कि पलामू डीएसई कार्यालय पूरी तरह रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का अड्डा बना हुआ है। रिश्वतखोरी का आलम यह है कि पदाधिकारी तो अलग लिपिक करोड़ों के मालिक बन चुके हैं। ऐसे लोगों पर निगरानी जांच की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संबंधित कर्मियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज करने की मांग की जाएगी। बैठक में भृगुनाथ चौधरी, शम्स उद्दीन अंसारी, रामेश्वर उपाध्याय, कृष्णमुरारी शुक्ला, विश्वनाथ राम, विमला कुमारी, सुरेश ठाकुर, राम व्यास ¨सह, महेंद्र ¨सह, राजेश्वर ¨सह, रामनरेश तिवारी, शहाबुद्दीन अंसारी, रामनाथ पांडेय, प्रदीप कुमार ¨सह आदि ने भी अपने विचार रखे। सभी ने संघर्ष की रूपरेखा तय करते हुए आंदोलन का आहवान किया।