Move to Jagran APP

अस्थाई कर्मचारियों करें काम

मेदिनीनगर : झारखंड लोकल बाडीज इंप्लाइज्ड फेडरेशन की स्थानीय इकाई की हड़ताल जारी रहने के कारण शहर में

By Edited By: Published: Sat, 24 Sep 2016 09:13 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 09:13 PM (IST)

मेदिनीनगर : झारखंड लोकल बाडीज इंप्लाइज्ड फेडरेशन की स्थानीय इकाई की हड़ताल जारी रहने के कारण शहर में गंदगी का अंबार है। इससे शहर की स्थिति नारकीय बन गई है। शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य स्तरीय हड़ताल होने का हवाला देते हुए जनप्रतिनिधि हड़ताल समाप्त कराने की पहल तक नहीं कर रहे हैं। नगर परिषद की ओर से अब तक साफ-सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जा सकी है। हालांकि शनिवार को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार साव ने हड़ताली कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर शहर की बदतर स्थिति व ठप पड़ी सफाई व्यवस्था पर ¨चता जाहिर की। उन्होंने अस्थाई सफाई कर्मचारियों को हड़ताल से मुक्त करने की सलाह दी। कहा कि अस्थाई कर्मचारियों का हड़ताल से कोई रिश्ता नहीं है। ऐसी स्थिति में वे लोग शहर की सफाई करेंगे। इओ साव ने बताया कि कर्मचारियों ने आपसी राय-मशविरा करने की बात कही है। इधर, शनिवार को फेडरेशन के बैनर तले कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय के बाहर धरना पर बैठक रहे। इसकी अध्यक्षता संतोष कुमार ने की। कुमार ने कहा कि नगर विकास विभाग व झारखंड सरकार की उपेक्षापूर्ण नीति कर्मचारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। हर बार मांगे पूरी करने का आश्वासन मिलता है लेकिन आज तक उसपर अमल नहीं किया गया है। कर्मचारियों को धोखा दिया जा रहा है। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का समायोजन नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगा। इसका संचालन धीरज कुमार ने किया। मौके पर नीरज कुमार, पवन कुमार मेहता, मो. खुर्शीद अहमद, संतोष कुमार, बिशुन राम,पप्पू कुमार, आर्यन कुमार, राजेश राम, अखिलेश राम, माया कुंवर, महेंद्र राम, मुन्ना राम, विजय राम, अखिलेश राम, राम प्रवेश राम, सीता राम समेत बड़ी संख्या में फेडरेशन के लोग शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.