Move to Jagran APP

जर्जर मकान गिरा, छह घायल, दो गंभीर

चैनपुर, पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर के चंद्रवंशी मुहल्ला में गुरुवार दोपहर पुराना जर

By Edited By: Published: Thu, 25 Aug 2016 09:34 PM (IST)Updated: Thu, 25 Aug 2016 09:34 PM (IST)
जर्जर मकान गिरा, छह घायल, दो गंभीर

चैनपुर, पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहपुर के चंद्रवंशी मुहल्ला में गुरुवार दोपहर पुराना जर्जर मकान अचानक गिर जाने से चार बच्चे समेत छह घायल हो गए। इसमें से दो गंभीर है। गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय महिला प्रमिला कुमारी उर्फ पारो को रांची रेफर कर दिया गया है। वह सेवानिवृत शिक्षिका हैं। शेष घायलों में 24 वर्षीय पूनम उर्फ बबली, सात वर्षीय सत्यम, पांच वर्षीय मुनमुन, चार वर्षीया पिटू व चार वर्षीय हनी का नाम शामिल है। बबली के पैर हाथ में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को दिन के 12 बजे प्रमिला देवी पुराने जर्जर मकान का छत एकाएक गिर गया। घटना के समय प्रमिला कुमारी की भतीजी बबली पास के चार बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थी। छत आड़े तिरछे गिरने के कारण दीवाल के पास बैठे बच्चों को मामूली चोट आई। वहीं बबली का पैर व हाथ मलबे से जख्मी हो गया। प्रमिला कुमारी का पैर मलबे की चपेट में आ गया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत से सरिया काटकर उन्हें निकाला गया। उनके पैर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर कमलेश ¨सह व चैनपुर थाना प्रभारी कुणाल कुमार ने घायल महिला को सदर अस्पताल भेजवाया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। युवती व बच्चों का इलाज भी सदर अस्प्ताल में कराया गया।

loksabha election banner

बाक्स.. जाको राखे साइयां ..

फोटो 25 डालपी 18,19 व 20

कैप्शन - गिरे मलबे से घायल बच्चे

संसू, चैनपुर, पलामू : जाको राखे साइयां मार सके ने कोय.. घटना शाहपुर में एक बार फिर चरितार्थ हुई है। चंद्रवंशी मुहल्ला में पुराने जर्जर घर का छत एकाएक ध्वस्त हो जाने के बावजूद बच्चे बाल-बाल बच गए। उन्हें सिर्फ मामूली चोट आई। चार में तीन बच्चे मेदिनीनगर के पत्रकार दिलीप कुमार के घर के थे। दिलीप ने बताया कि भगवान ने बच्चों को बड़े हादसे से बचाया है। छत सीधी गिरती तो सभी लोग सैकड़ों टन मलबे के नीचे दब जाते।

बाक्स.. मुहल्लेवासियों ने दिखाई दिलेरी

फोटो 25 डालपी 14

कैप्शन - गिरे मलबे से घायल को निकालते लोग

संसू, चैनपुर, पलामू : घर गिरने की सूचना पर ग्रामीण तत्काल सहायता को दौड़ पड़े। कई युवक ने दिलेरी दिखाते हुए खतरा मोल लेकर मलबा हटाने में भिड़ गए। कटर से छड़ काटकर व धीरे-धीरे मलबा हटाकर महिला को निकाला गया। डेढ़ घंटे तक चले बचाओ अभियान में गांव-मुहल्ला के लोगों ने अदभुत क्षमता दिखाई। कुछ लोग कहते नजर आए कि करीब 100 वर्ष पुराने घर में नहीं रहने की सलाह उन्होंने महिला को कई बार दी थी। बावजूद वह उस मकान से नहीं हटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.