केबिन मास्टर की तत्परता से टला रेल हादसा
मेदिनीनगर: चियांकी रेलवे स्टेशन के केबिन मास्टर मो. क्यामुद्दीन की तत्परता से मंगलवार को तड़के एक बड़ा
मेदिनीनगर: चियांकी रेलवे स्टेशन के केबिन मास्टर मो. क्यामुद्दीन की तत्परता से मंगलवार को तड़के एक बड़ा रेल हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक तड़के करीब ढाई बजे एक मालगाड़ी अप लाइन से होते चियांकी स्टेशन से गुजर रही थी। तभी ऑन ड्यूटी केबिन मास्टर को उक्त मालगाड़ी के एक डिब्बे के पहिए से आग निकलता दिखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना डालटनगंज रेलवे स्टेशन के मास्टर को प्रेषित किया। मालगाड़ी के पहिए में आग की खबर मिलते ही पूरा महकमा सक्रिय हो गया। स्टेशन मास्टर अजय एक्का ने करीब 3.45 बजे इस मालगाड़ी को डालटनगंज स्टेशन पर रोक दिया। बाद में अग्निशामक यंत्र के माध्यम से आग पर काबू किया जा सका। क्षतिग्रस्त डिब्बे को अलग कर ट्रेन को रवाना किया गया। यातायात निरीक्षक एके सिन्हा ने बताया कि दोनों रेल कर्मियों को पुरस्कार के लिए अनुशंसा की गई। अगर ढाई बजे चियांकी के केबिन मास्टर ने जरा भी लापरवाही दिखाई होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। बता दे कि विगत दिनों एक अन्य दुर्घटना को बचाने के लिए डालटनगंज स्टेशन मास्टर संजीव कुमार ¨सह की अहम भूमिका था। इसे लेकर ¨सह को 27 जुलाई को डीआरएम पुरस्कार मिलना है।