पेंशनधारी के खाते में लाख रुपए, फिर भी खाने को मोहताज
हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में एक चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। हुसैनाबाद प
हुसैनाबाद, पलामू : हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र में एक चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। हुसैनाबाद प्रखंड के एक पंचायत के एक वृद्धा अवस्था पेंशनधारी के खाता में लाखों रुपये हैं। लेकिन पेंशनधारी एक रुपये की निकासी नही कर पा रही है। जिससे वह दाने-दाने को मोहताज बनी है। हुसैनाबाद प्रखंड के बैराव पंचायत के महुअरी गांव की गुटूर पासवान की पत्नी पार्वती देवी के खाते में अचानक एक लाख से अधिक की राशि आ गई है। इस खाते से प्रतिदिन एटीएम के द्वारा राशि की निकासी भी हो रही है। लेकिन पेंशनधारी पार्वती देवी जब-जब राशि निकालने जा रही है तो राशि नही आने की बात कहकर बैंक कर्मी वापस लौटा दे रहे है। जबकि पेंशन की राशि नियमित खाते में भेजी जा रही है। पार्वती देवी पिछले आठ माह से पेंशन की राशि के लिए प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट रही हैं। इधर प्रखंड कर्मी भी इस मामले को नही समक्ष पा रहे है। पार्वती देवी के खाते में अभी भी एक लाख सत्ताइस हजार रुपये हैं। इधर बैंक कर्मी भी मामले को गंभीर बताया है, लेकिन कुछ भी कहने से परहेज कर रहे है।
पार्वती देवी का पेशन 2009 में स्वीकृत हुआ था। इसके बाद वर्ष 2016 के अप्रैल माह में अचानक खाता में एक लाख उनहत्तर हजार की राशि आ गई। इसके बाद कोलकता, मॉल, रॉस बिहारी, बॉलीगंग, गारिया, शाहिद नगर आदि एटीएम सेवा केन्द्र से निकासी किया जा रहा है।