Move to Jagran APP

अमानत नदी पुल पर जाम की समस्या हुई आम

पंडवा, पलामू: अमानत नदी पुल पर जाम की समस्या आम हो गई है। हर दिन यहां जाम लग रहा है। जाम से लोग

By Edited By: Published: Tue, 26 Jul 2016 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jul 2016 04:06 PM (IST)
अमानत नदी पुल पर जाम की समस्या हुई आम

पंडवा, पलामू: अमानत नदी पुल पर जाम की समस्या आम हो गई है। हर दिन यहां जाम लग रहा है। जाम से लोग परेशान हो गए हैं। मंगलवार की सुबह आठ बजे पुल के बीचों बीच दोनों तरफ से वाहन घुस गए। इस कारण ¨सगल पुल जाम हो गया। इस कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। लगभग एक घंटे तक जाम लगा रहा। हालांकि यहां जाम का नजारा आम हो गया है।

loksabha election banner

------

टेंपो और मोटरसाइकिल की वजह से लगता है जाम

अमानत नदी पुल पर जाम लगने का मुख्य कारण टेंपो व युवा मोटरसाइकिल चालक हैं। भारी वाहन आते देखने के बावजूद दोनों रूकने का नाम नहीं लेते हैं। पुल के बीच चले जाते हैं। इससे जाम लग जाता है परिणाम लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ता है। रोगियों को मेदिनीनगर ले जाना जान लेवा हो जाता है। पुल पर जाम नहीं लगे इसे लेकर दोनों तरफ डंडा पार्टी या चौकीदार की डयूटी रहती है। इनकी एक नहीं चलती। रोकने के बावजूद नए चालक रूकने का नाम नहीं लेते। इससे पुल के बीच में जाकर लोग फंस जाते है। धीरे धीरे गाड़ियों की संख्या बढ़ती जाती है। इससे घंटों जाम लग जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.