स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया
मेदिनीनगर : स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। नौकरी पेशा में आए लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
मेदिनीनगर : स्थानांतरण एक सामान्य प्रक्रिया है। नौकरी पेशा में आए लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उक्त बातें पलामू जिला व्यवहार न्यायालय के पीपी पुरुषोत्तम लाल ने कही। वे एडिशनल पीपी सहसराम पांडेय के स्थानांतरण उपरांत कोर्ट परिसर में हुई विदाई समारोह में बोल रहे थे।
मालूम हो कि उनका स्थानांतरण जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में हो गया है। वे पलामू में विगत 10 वर्षो से कार्यरत थे। मौके पर अधिवक्ता संघ अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद ¨सह ने कहा कि विदाई की घड़ी बड़ी दुखदाई होती है। वे एक जानकार एडिशनल पीपी रहे हैं।
मौके पर श्री पांडेय को बुके देकर विदाई दी गई। उन्होंने कहा कि मुझे पता ही नहीं चला की 10 वर्ष का समय कैसे बीत गया। मौके पर जयकिशोर साह, जावेद हुसैन, वीके सहाय, मुकेश गुप्ता, अनुराग ¨सह, अनुराग शुक्ला, वीणा मिश्रा, कृष्णा राम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।