Move to Jagran APP

श्रम कानूनों के प्रति जागरूक बनें श्रमिक

मेदिनीनगर : सरकार द्वारा मजदूरों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं के प्रति जागरूकता आवश्यक है। हालां

By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 09:10 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 09:10 PM (IST)
श्रम कानूनों के प्रति जागरूक बनें श्रमिक

मेदिनीनगर : सरकार द्वारा मजदूरों के लिए संचालित की जा रही योजनाओं के प्रति जागरूकता आवश्यक है। हालांकि श्रम विभाग अपनी ओर से लगातार अभियान चलाती है, लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण कई श्रमिक योजनाओं से वंचित रह जाते है। उक्त बातें श्रमाधीक्षक विजय कुमार ¨सह ने कही। वे शुक्रवार को स्थानीय श्रम भवन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। बताया कि अब मजदूरों का आन लाइन निबंधन किया जा रहा है। भवन निर्माण में लगे मजदूरों को बीमा पालिसी का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। इसमें दुर्घटना में मौत होने पर एक लाख रूपए व स्वाभाविक मौत होने से 30 हजार देने का प्रावधान है। इसके अलावा महिलाओं के स्वयं रोजगार के लिए सिलाई मशीन व अन्य कई उपकरण दिए जा रहे हैं। यहीं नहीं मजदूरों के दो बच्चों को कक्षा प्रथम से उच्च व तकनीकि शिक्षा तक छात्रवृत्ति दी जानी है। मजदूरों को इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए। मौके पर श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुनील कुमार, राम ¨सह, समाज आयोजक अमरेंद्र किशोर ¨सह, प्रमोद कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। श्रमाधीक्षक ने श्रम कानूनों के प्रति मजदूरों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की घोषणा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.