रेलवे हमसफर सप्ताह के तहत मना सत्कार दिवस
मेदिनीनगर : रेलवे हमसफर सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन व विभिन्न ट्रेनों में
मेदिनीनगर : रेलवे हमसफर सप्ताह के दूसरे दिन शुक्रवार को स्थानीय रेलवे स्टेशन व विभिन्न ट्रेनों में सत्कार दिवस मनाया गया। इसमें रेल अधिकारियों ने ना सिर्फ स्टेशन पर पानी व कैट¨रग की व्यवस्था की जांच की, वहीं कई ट्रेनों में पानी की उपलब्धता का जायजा लिया गया। साथ ही यात्रियों को पानी के अधिक से अधिक सदुपयोग की सलाह भी दी जाती रही। रेल अधिकारियों का दल स्टेशन पर उपलब्ध कैट¨रग सुविधाओं में भी गुणवत्ता की जांच की। बताया गया कि रेलवे द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने करने वाले भेंडरों के लाईसेंस रद्द किए जा सकते है। इसमें मंडल अभियंता र¨वद्र कुमार व सहायक अभियंता अजय कुमार ने पूरी व्यवस्था में गुणवत्ता का आकलन किया। मौके पर यातायात निरीक्षक अर¨वद कुमार सिन्हा, स्टेशन प्रबंधक जीपी हांसदा, प्रेम ¨सह, इंदुशेखर, डीके पराशर, एके तिवारी, दीपक कुमार, महेंद्र प्रसाद, ललई कुमार, पुष्पा कुमारी, सविता देवी, संतोषी देवी, उज्जवल तिर्की, शशांक शेखर, डीएस चौधरी, बी हैदर सहित कई रेलकर्मी शामिल हुए।