सड़क निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन
नावाबाजार, पलामू : नावाबाजार प्रखंड के सोहदाग पंचायत स्थित सोहमहुआ में सड़क निर्माण कराने को ले ग्राम
नावाबाजार, पलामू : नावाबाजार प्रखंड के सोहदाग पंचायत स्थित सोहमहुआ में सड़क निर्माण कराने को ले ग्रामीणों ने बैठक की। इसकी अध्यक्षता मुखिया रक्ष्या यादव व संचालन पूर्व मुखिया गिरिवर ¨सह ने किया। इसमें कई लोगों ने सड़क निर्माण को ले अपना-अपना प्रस्ताव दिया। मौके पर मुखिया ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय से गांव की दूरी सात किमी है। ऐसे में जर्जर सड़क होने के कारण लोगों को काफी परेशानी होती है। कहा कि इस सड़क का निर्माण हो जाए तो पांडू प्रखंड मुख्यालय की दूरी नावाबाजार प्रखंड मुख्यालय से घटकर महज 14 किमी रह जाएगी। साथ ही कई गांव के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। कहा कि सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया। बावजूद प्रशासन सिर्फ आश्वासन देते रहा। कहा कि यदि इस सड़क का निर्माण एक माह के अंदर नहीं हुआ तो सभी ग्रामीण प्रखंड मुख्यालय से जिला तक आंदोलन करेंगे। पूर्व मुखिया गिरिवर ¨सह ने कहा कि उनके कार्यकाल अवधि में पथ का निर्माण नहीं हो पाया। इसका मुख्य कारण था कि सड़क वन विभाग में पड़ता है। वन विभाग से एनओसी नहीं मिलने के कारण सड़क निर्माण लटका हुआ है। कहा कि पूर्व में आंदोलन के दौरान बीडीओ मुकेश कुमार बावरी ने एक अप्रैल से कार्य शुरू होने की बात कही थी। बावजूद कुछ नहीं हुआ। मौके पर मानदेव विश्वकर्मा, संजय विश्वकर्मा, सीताराम परहिया, राजेंद्र चौधरी, निर्मल यादव, कुलदीप परहिया, महेंद्र साव, राजकिशोर ¨सह, चांदो देवी, सुवचनी देवी, देवकलिया देवी, नंदलाल विश्वकर्मा, कृष्णा रजक, अवधेश परहिया, वन समिति अध्यक्ष रघुनाथ राम समेत कई लोग उपस्थित थे।