Move to Jagran APP

आक्रोशित लोगों ने पेयजल विभाग के कर्मी को बनाया बंधक

मेदिनीनगर : इस भीषण गर्मी में मेदिनीनगर नगर पर्षद के वार्ड एक क्षेत्र में अनियमित पेयजलापूर्ति से लो

By Edited By: Published: Tue, 03 May 2016 06:57 PM (IST)Updated: Tue, 03 May 2016 06:57 PM (IST)
आक्रोशित लोगों ने पेयजल विभाग के कर्मी को बनाया बंधक

मेदिनीनगर : इस भीषण गर्मी में मेदिनीनगर नगर पर्षद के वार्ड एक क्षेत्र में अनियमित पेयजलापूर्ति से लोग परेशान हैं। क्षेत्र के अधिकांश हैंडपंप सूख जाने के कारण लोगों को पेयजल नसीब नहीं हो पा रहा है। इधर अनियमित पेयजलापूर्ति से परेशान लोगों ने मंगलवार की सुबह पेयजल स्वच्छता विभाग के वार्ड एक एरिया में स्थित जलमीनार की चाबी खोलने आए विभागीय कर्मी संजय कुमार को बंधक बना लिया। लोगों का कहना था कि उन्हें नियमित पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है। हर एक दिन बीच कर पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। वो भी काफी कम मात्रा में। लोगों का कहना था कि शहर में सभी जगहों पर प्रतिदिन पेयजलापूर्ति की जाती है। बावजूद यह क्षेत्र उपेक्षित रह जाता है। इस क्षेत्र के जलमीनार की क्षमता 3.40 लाख लीटर है।

loksabha election banner

बावजूद यह कभी नहीं पूरा भरता है। लोगों का कहना था कि शहर के कई क्षेत्रों में तो दिन में दो बार लोगों को पाइप लाइन से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। इधर विभाग वार्ड एक क्षेत्र के लोगों को राश¨नग कर पानी दे रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। मौके पर नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड एक की पार्षद कविता देवी ने कहा कि क्षेत्र में जलमीनार है लेकिन उसमें जल नहीं है। इस कारण लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। विभाग कोई न कोई बहाना बनाते रहता है। बिजली की अनियमित आपूर्ति का बहाना बनाकर टंकी से एक दिन बीचकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस क्षेत्र के लोगों के साथ विभाग का सौतेला व्यवहार कर रहा है। इस बीच लोगों ने विभागीय पदाधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया। बावजूद उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। एक घंटे बाद स्थल पर पहुंचे पाइप लाइन इंस्पेक्टर छोटेलाल गुप्ता ने लोगों को समझाया। कहा कि कम बिजली रहने के कारण टंकी में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। बताया कि किसी तरह व्यवस्था कर टंकी में पानी चढ़ाया जा रहा है। उन्होंने पेयजलापूर्ति में क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार के आरोप का गलत बताया। कहा कि सभी जगह राश¨नग कर ही पेयजलापूर्ति की जा रही है। उन्होंने इस व्यवस्था में सुधार का लोगों का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हुए।

मौके पर वार्ड पार्षद कविता देवी, नगर पर्षद के तहसीलदार पवन कुमार, गौरीशंकर प्रसाद, मनोज तिवारी, विनय कुमार सिन्हा, अरूण कुमार तिवारी, अर¨वद तिवारी, प्रतीक सिन्हा, असित साहा, सूरज प्रसाद समेत काफी संख्या में मुहल्लावासी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.