बिहार व झारखंड में सक्रिय दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने बिहार व झारखंड में सक्रिय दिलीप शर्मा गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को गि
मेदिनीनगर : पलामू पुलिस ने बिहार व झारखंड में सक्रिय दिलीप शर्मा गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों को गिरफतार किया है। पकड़े गए अभिषेक कुमार उर्फ विक्की (20 वर्ष) और अफजल हुसैन के पास से दो देशी पिस्तौल, पांच ¨जदा कारतूस व एक मोबाइल फोन बरामद किया है। दोनों कुख्यात दिलीप शर्मा गिरोह के कुख्यात अपराधी हैं। इस गिरोह ने कई लूट कांडों को अंजाम दिया है। यह जानकारी पुलिस उपाधीक्षक प्रथम हीरालाल रवि ने शनिवार को दी है। बताया कि पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ हुसैनाबाद, विश्रामपुर, टंडवा बिहार नबीनगर थाने में दर्जनों मामले दर्ज है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधी जेल बंद दिलीप शर्मा उर्फ धौनी के साथ मिलकर बैंक डकैती, रोड लूट, रंगदारी, हत्या एवं दहशत फैलाने की दर्जनों घटनाओं को अंजाम दिया है। विगत दिनों स्टैट बैंक लूटकांड में भी इन्हीं अपराधियो का हाथ था। डीएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी व्यास राम के नेतृत्व में शनिवार को तड़के जपला-पथरा रोड के वीर कुंअर स्थान के पास से इनकी गिरफतारी की गई।
इससे पहल बैंक लूटकांड के बाद पुलिस ने सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। उसने पुलिस हिरासत से भगाने व पैसा लेकर पुलिस द्वारा अपराधी को छोड़ देने की मनगढ़ंत कहानी बता कर पुलिस छवि को खराब करने की कोशिश की थी। इस गिरोह में एक दर्जन से अधिक अपराधी शामिल हैं। मालूम हो कि पुलिस उपमहानिरीक्षक ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की थी। इसमें भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी अमन कुमार व एसडीपीओ मनोज कुमार को अहम निर्देश दिया था। इसके बाद गिरोह का सरगना दिलीप शर्मा पकड़ा गया था। इसके बाद थाना प्रभारी ब्यास राम व समीर सेन के साथ पुलिस की कार्रवाई में उक्त दोनों को गिरफ्तार किया गया।