महिला यात्रा के ट्वीट पर रूकी राजधानी
मेदिनीनगर: रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में गुरुवार की रात एक महिला यात्री की शिकायत पर कोच अट
मेदिनीनगर: रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में गुरुवार की रात एक महिला यात्री की शिकायत पर कोच अटेंडेंट महेश ¨सह को रेल पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से कुछ देर के लिए महेश के सहकर्मी विरोध जताने लगे, लेकिन स्थानीय रेल अधिकारियों व रेल पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ट्रेन को खुलवाया जा सका। इस दौरान करीब 18 मिनट तक राजधानी एक्सप्रेस डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। पूरा मामला बरकाकाना स्टेशन से उस समय शुरू हुआ जब ए-पांच कोच में अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही एक महिला यात्री को अटेंडेंट के नशे में होने का शक हुआ। यात्री डेजी ¨सह ने बताया कि पहले इसकी शिकायत कोच इंचार्ज से की गई,
लेकिन पता चला कि वे भी नशे में धुत हैं। तब उन्होंने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर हालात की जानकारी दी। तत्काल रेल मंत्रालय हरकत में आया व बरकाकाना कंट्रोल को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मंत्रालय के निर्देश के बाद पूरे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गई। तब तक राजधानी बरकाकाना से निकल चूकी थी। रात करीब 8.45 में ट्रेन को बरवाडीह स्टेशन पर रूकवाया गया। रेलवे सुरक्षा बल ने कोच अटेंडेंट को हिरासत में लेकर मंडल चिकित्सा पदाधिकारी से आरोपी की प्रारंभिक जांच कराई । वहां आवश्यक साधन नहीं होने के कारण आरोपी को डालटनगंज रेफर कर दिया गया। ट्रेन के डालटनगंज स्टेशन पर पहुंचते ही रेल पुलिस ने आरोपी कोच अटेंडेंट से पूछताछ शुरू कर दी। इससे नाराज कोच अटेंडेंट इसका विरोध करने लगे। बाद में इन्हें समझा-बुझा कर शांत कराया गया। इस बीच कोच इंचार्ज एसी रंका कहीं गायब हो गए। शिकायतकर्ता डेजी ¨सह ने बताया कि कोच प्रभारी पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बाद में रात करीब दो बजे मुगलसराय स्टेशन पर आरपीएफ व अन्य रेल अधिकारियों की मौजूदगी में कोच इंचार्ज को ट्रेन से उतार लिया। बता दे कि रांची- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में अंबे होटल एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड की कैंट¨रग व्यवस्था है।
बाक्स: जांच में खून में नहीं मिली अल्कोहल की मात्रा
मेदिनीनगर: रेल पुलिस ने स्थानीय सदर अस्पताल में कोच के अटेंडेंट महेश ¨सह की कराई गई मेडिकल जांच में उसके खून में अल्कोहल की मात्रा शून्य पाया गया। चिकित्सीय पदाधिकारी राजेश कुमार की जांच रिपार्ट में यह खुलासा हुआ। इधर, खून में अल्कोहल की मात्रा नहीं पाने के बाद रेल पुलिस ने शुक्रवार को पीआर बांड पर आरोपी को रिहा कर दिया। रेल थाना प्रभारी सुग्रीव राम ने बताया कि आरोपी ने जांच में सहयोग को पूरा भरोसा दिलाया है।