किसान को लगी गोली, गंभीर
पांडू : पांडू प्रखंड के बंसडीहा गांव निवासी खेतिहर किसान नंदकिशोर पासवान को शुक्रवार दिन के लगभग 12
पांडू : पांडू प्रखंड के बंसडीहा गांव निवासी खेतिहर किसान नंदकिशोर पासवान को शुक्रवार दिन के लगभग 12 बजे कमर में गोली लग गई। इससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस बाबत परिजनों ने स्थानीय थाना को लिखित सूचना देते हुए श्री पासवान को पांडू स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल मेदिनीनगर रेफर कर दिया। मेदिनीनगर में सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने घायल पासवान की हालत को गंभीर बताया है।
इस संबंध में परिजनों ने बताया कि पूर्व की तरह शुक्रवार को भी श्री पासवान अपने मवेशियों को लेकर गांव की पश्चिम दिशा में निकले थे। वे जंगल के निकट पशु चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक गोली चली। यह गोली उनके कमर के पास लगी। उन्होंने गोली लगने की बात कह हल्ला किया। इससे खेत में कार्य कर रहे उनके भाई विनोद पासवान व अन्य लोग पहुंचे। उन्हें इलाज के लिए पांडू अस्पताल लाए। इस संबंध में घायल ने स्थानीय थाना को घटना की जानकारी दी। बताया कि अज्ञात लोगों की गोली से वे घायल हो गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।