राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पलामू के प्रतिभागियों ने दिखाई ताकत
विश्रामपुर,पलामू: पलामू जिला के दो मार्शल आर्टस खिलाड़ी ने तमिलनाडु में आयोजित 22 वें राष्ट्रीय थांग-
विश्रामपुर,पलामू: पलामू जिला के दो मार्शल आर्टस खिलाड़ी ने तमिलनाडु में आयोजित 22 वें राष्ट्रीय थांग-टा मार्शल आर्टस चैंपियंशिप प्रतियोगिता में कांस्य पदकजीत कर जिले सहित झारखंड राज्य का नाम रौशन किया है। इनमें रेहला सनातन विद्या निकेतन के उत्कर्ष तिवारी व मेदिनीनगर स्थित संत मरियम स्कूल के शमशेर अंसारी का नाम शामिल है। यह प्रतियोगिता तमिलनाडू के पेरमबलूर जिला स्थित रोवेयर कालेज आफ इंजीनिय¨रग एंड टेक्नोलाजी इलमबेलू में 28 से 31 जनवरी तक आयोजित की गई। थी। दोनो खिलाड़ी को प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए थांग-टा के ग्रैंड मास्टर व प्रेम कुमार ¨सह ने कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। यह जानकारी प्रशिक्षक संतोष कुमार ने बताया कि आयोजित प्रतियोगिता में देश के अलग राज्यों से 36 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। यहां के मुख्य प्रशिक्षक सेन्साई संतोष कुमार को रोवेयर इंजीनिय¨रग कालेज के निदेशक की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पलामू जिला थांग-टा संघ के अध्यक्ष शब्बीर अहमद, उपाध्यक्ष विपिन कुमार सिन्हा, सचिव शलेन्द्र ¨सह, संयुक्त सचिन महेश तिवारी व प्रसेन दास गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष माखड़िया, संरक्षक प्रेम प्रकाश भसीन, आलोक वर्मा इप्टा के उपेंद्र मिश्रा, प्रेम प्रकाश, रवि रंजन आदि ने बधाई दी है। इसके अलावा एसबी पांडेय सनातन टीचर ट्रे¨नग कालेज के प्राचार्या आभा गोस्वामी, संत मरियम स्कूल के निदेशक अविनाश देव, सनातन विद्या निकेतन के प्राचार्य वीएनएस पिल्लई एवं उप प्राचार्य मनोरंजन ¨सह, आनंद मार्ग स्कूल के प्राचार्य महोदय नंददिशा नंद अवधूत नई किरण ट्रस्ट के अध्यक्ष सह योग प्रशिक्षक एवं सचिव मो सज्जाद हुसैन कादरी एवं शशि कांत गुप्ता, ग्रामीण समाज कल्याण विकास मंच के सचिव मो. हशमत रब्बानी एवं प्रेमलता, अर¨वद ¨सह, रंजन कुमार ¨सह, राजकिशोर चौधरी ने बधाई दी है।