सब लोग रखें कानून की जानकारी
पांडू, पलामू : विधिक सेवा प्राधिकार के तहत शनिवार को पांडू पंचायत सचिवालय में विधिक जागरूकता शिविर
पांडू, पलामू : विधिक सेवा प्राधिकार के तहत शनिवार को पांडू पंचायत सचिवालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित की गई। इसमें क्षेत्र के आसपास गांव के लोगों को कानून की जानकारी दी गई। इसमें दाखिल-खारिज, आबकारी, वन विभाग, बैंक ऋण समझौता, शिक्षा कानून आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। इसमें विधिक सेवा प्राधिकार से पहुंचे पीएलए सदस्य ब्रजबिहारी गुप्ता, अधिवक्ता वीणा मिश्रा, रमेश कुमार, लालदेव राम, उमेश पासवान, पीएलवी श्रीकांत तिवारी आदि ने लोगों को कानून संबंधित जानकारी दी। साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करने का आहवान किया। पांडू कल्याण उवि परिसर में भी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आयोजित शिविर में लोगों को कानून की जानकारी दी गई। मौके पर पीएलए युगल किशोर सिन्हा, अधिवक्ता एमजेड खान, राजनाथ तिवारी, जगदीश शुक्ला, प्रदीप ¨सह, विजय ¨सह,सुरेंद्र पांडेय, घनश्याम पांडेय, राधा पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे।