प्रतियोगिता से निखरती है प्रतिभा
विश्रामपुर,पलामू: स्थानीय रेड रोज पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें स्कूली
विश्रामपुर,पलामू: स्थानीय रेड रोज पब्लिक स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें स्कूली बच्चों ने पावर प्लांट, कंट्रोल रूम, पवन चक्की, सौर उर्जा सहित विज्ञान से जुड़ी कई चीजों का बेहतर प्रारूप प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में उम्दा प्रारूप बनाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत
किया गया। विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कारों का वितरण नगर परिषद अध्यक्ष
प्रतिनिधि नईमुद्दीन अंसारी ने किया। मौके पर श्री अंसारी ने कहा कि
प्रदर्शनी में स्वच्छ प्रतिस्पर्धा विकसित करने का काम किया गया है।
प्रतियोगिता से प्रतिभा में निखार आती है। स्कूल के निदेशक राजन पांडेय ने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा छात्रों को विज्ञान से जोड़ना है। इससे बच्चे आगे चलकर बड़े वैज्ञानिक भी बन सकते हैं। स्कूल
प्रबंधन उनकी छुपी हुई प्रतिभा को सबके सामने लाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञान प्रदर्शनी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे थे। इसमें वार्ड पार्षद पूनम देवी, सुनिल कुमार चौधरी, विजय कुमार रवि, शमशेर आलम, राघवेंद्र विश्वकर्मा, नीरज ¨सह, श्यामलाल, कृष्णा
राम, अजय कुमार, सरीता कुमारी, विक्की व सुमन का नाम शामिल है।