निविदा रद करने की मौंग को ले डीसी से मिले विस्थापित
मेदिनीनगर : मलय डैम के विस्थापित परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को पलामू के उपायुक्त से मुलाकात कर मुर
मेदिनीनगर : मलय डैम के विस्थापित परिवार के सदस्यों ने मंगलवार को पलामू के उपायुक्त से मुलाकात कर मुरमा मलय डैम की निविदा रद्द करने का आग्रह किया है। विस्थापितों ने बताया कि डैम से मुरमा, धावाडीह, डोडांग, सेरेनदाग, दुलसुलमा, बंजारी व बकोरिया के 56 परिवार प्रभावित हुए थे। इनमें 34 परिवारों को सरकारी लाभ मिल सका है। शेष 22 परिवार वर्षों से दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। इन परिवारों ने मुरमा मत्स्यजीवी सहयोग समिति का निबंधन करा वर्ष 1992 से मछली पालन करते आ रहे हैं। इससे 71 परिवार के 300 से अधिक सदस्यों का भरण-पोषण होता है। इन्हें सरकार ने मछुआ आवास, पिकअप वैन, बाइक साइकिल, बॉक्स, जाल, नाव, जीरा आदि दिया जाता है। बावजूद एक विभागीय आदेश के तहत बगैर विस्थापितों की जानकारी के डैम की निविदा करा दी गई। इससे विस्थापितों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। डीसी ने लोगों को न्याय संगत कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया है।
मौके पर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ ¨सह, सचिव उदय ¨सह, मुरारी ¨सह, जेवीएम के सतबरवा अध्यक्ष आशीष सिन्हा, दयानंद चौधरी, सतीश ¨सह चेरो सहित कई विस्थापित मौजूद थे।