ग्रामीणों ने किया पंप हाउस के समक्ष प्रदर्शन
लेस्लीगंज, पलामू : लेस्लीगंज के जामुनडीह गांव में पेयजलापूर्ति की मांग को ले गुरुवार को ग्रामीणों न
लेस्लीगंज, पलामू : लेस्लीगंज के जामुनडीह गांव में पेयजलापूर्ति की मांग को ले गुरुवार को ग्रामीणों ने रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। साथ ही पंप हाउस से पेयजलापूर्ति करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि तीन चार वर्ष पूर्व यहां डीप बोर के बाद पंप हाउस तैयार किया गया था। बिजली संकट को देखते हुए पंप हाउस में लगे मोटर को चलाने के लिए सोलर पीडी सिस्टम भी लगाया गया था। बावजूद ग्रामीणों को पंप हाउस से पीने का पानी मुहैया नहीं करया गया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को बंद पड़े पंप हाउस के समक्ष पंचायत के मुखिया, पेयजल विभाग व प्रखंड प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पंप हाउस का आपरेटर ¨बदु राम सिर्फ सिर्फ अपने घर व खेत के लिए पंप हाउस के पानी का उपयोग करता था। इससे आक्रोशित ग्रामीणें ने दो माह पूर्व पंप हाउस में ताला जड़ दिया। इसके बाद भी न तो पंचायत, विभाग और न ही प्रशासन ने पंप हाउस चालू कराने की कोई पहल की। ग्रामीण रामजीत तिवारी व उपमुखिया हिदायतुल्लाह अंसारी का कहना है कि इस गांव में पेयजल का घोर संकट है। पंप हाउस से पानी की मांग करने पर मुखिया व आपरेटर केस करने की धमकी देते हैं। विरोध प्रदर्शन करने वालों अशोक तिवारी, संजय पासवान, लक्ष्मीकांत तिवारी, टीपी राम, राकेश तिवारी, कईल चंद्रवंशी, भीखर चंद्रवंशी, उमेश मांझी, रामनारायण तिवारी, जितेंद्र कुमार, ओमप्रकाश पासवान, प्रेमचंद राम समेत कई लोग शामिल थे। इन ग्रामीणों का कहना है कि यदि एक सप्ताह के अंदर पंप हाउस चालू नहीं किया गया तो प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे।
इस संबंध में जामुनडीह पंचायत के मुखिया भोलानाथ साव का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है। ठेकेदार ने पंप हाउस अब तक पंचायत को हैंड ओवर नहीं किया है। ठेकेदार ने ¨बदु राम को चाबी दी है। माह पूर्व ग्रामीणों ने ताला लगा दिया है। कहा कि कुछ खराबी है जिसे जनसहयोग से दूर कर पंप हाउस को चालू कराने का काम किया जाएगा। इसके पहले ग्रामीणों को चाबी वापस करना पड़ेगा। साथ ही साथ पानी नियमित देने के लिए सरकार से निर्धारित की गई राशि के लिए ग्रामीणों को एकरारनामा करना होगा।