अवैध हथियार के साथ पूर्व नक्सली गिरफ्तार
मेदिनीनगर : नावा जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लरबंधवा गांव निवासी बैजनाथ सिंह के पुत्र विजय सिंह को पु
मेदिनीनगर : नावा जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लरबंधवा गांव निवासी बैजनाथ सिंह के पुत्र विजय सिंह को पुलिस ने गुरुवार को छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने विजय सिंह के पास से अवैध बंदूक, पिस्तौल व कारतूस बरामद किए हैं। यह जानकारी पलामू के पुलिस उपाधीक्षक वन हीरालाल रवि ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में दी। बताया कि विजय अवैध हथियार लेकर जमीन विवाद में अपने विपक्षी को डरा रहा था। इसी सूचना मिलने पर गुरुवार की दोपहर पुलिस ने उसके घर को घेर लिया। तलाशी के क्रम में विजय सिंह के कमर से एक देशी पिस्तौल, पाकेट से चार जिंदा कारतूस व घर के छप्पर में छुपाकर रखा एक देशी बंदूक बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि विजय सिंह पूर्व नक्सली गतिविधि में भी सक्रिय था। 2005 में पलामू जिले के नावाबाजार क्षेत्र के दमदमिया पहाड़ी के पास पुलिस-नक्सली के बीच हुई मुठभेड़ में विजय शामिल था। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है। डीएसपी रवि ने कहा कि इससे कुछ सुराग भी मिले हैं इसकी तहकीकात की जा रही है।