Move to Jagran APP

भारतीय संस्कृति की आत्मा है संगीत

मेदिनीनगर : गीत-संगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह हमारी परंपरा व संस्कृति की झलक पेश करती है। इस

By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 06:21 PM (IST)
भारतीय संस्कृति की आत्मा है संगीत

मेदिनीनगर : गीत-संगीत भारतीय संस्कृति की आत्मा है। यह हमारी परंपरा व संस्कृति की झलक पेश करती है। इसे जीवन में अपनाने की जरूरत है। उक्त बातें सेक्रेड हार्ट की प्राचार्या जोसी मैथ्यू ने कही। वे शुक्रवार को स्कूल में आयोजित संगीत अंर्तगृह प्रतियोगिता 2015 के समापन समारोह को संबोधित कर रही थीं। इससे पूर्व प्राचार्या ने दीप प्रज्जवलित कर प्रतियोगिता का उदघाटन किया। मौके पर नीलिमा बख्शी, शीतल कौर, विनोद सिंह व विवेक सिन्हा ने कार्यक्रम संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंच संचालन ऋतुल, साक्षी, सलोनी ने किया अनिता शुक्ला ने धन्यावाद ज्ञापन किया। यह वार्षिक प्रतियोगिता 2015 का दूसरा चरण था। इसमें कक्षा पहली से लेकर कक्षा बारहवीं तक के बच्चे शामिल हुए। पहले चरण में अंग्रेजी शब्द-निर्माण प्रतियोगिता 18 अप्रैल को आयोजित की गई थी। विभिन्न प्रतियोगिताओं व सास्कृतिक कार्यक्रम में अलग-अलग छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया इसमें एलो हाउस ने प्रथम स्थान हुआ जबकि ब्लू हाउस दूसरे व ग्रीन हाउस तीसरे स्थान पर रहा। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं में व्यक्तिगत रूप से प्रीतम लकड़ा,महिमा सोनी,बुशरा ईमाम, कुमार आर्यन,अरूनिमा,गरिमा वर्मा,आकाक्षा भारती आदि को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुती के लिए पुरस्कृत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.