सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, एक फरार
संसू, चैनपुर, पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 18 वर्षीया युवती के साथ हुए सामूहिक दुष
संसू, चैनपुर, पलामू : चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की 18 वर्षीया युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो आरोपियों विकास उरांव व अजय उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी रामजीत उरांव फरार है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार पीड़िता ने रविवार की देर शाम चैनपुर थाना में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसमें थाना क्षेत्र के जयनगरा गांव निवासी तीन युवकों अजय उरांव, विकास उरांव व रामजीत उरांव को अभियुक्त बनाया है। इन तीनों पर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार युवती अपनी बहन-बहनोई के यहां जयनगरा गांव गई थी। घर में होने वाले शादी समारोह को ले घर की साफ-सफाई के लिए उसे बुलाया गया था। रविवार तड़के करीब चार बजे वह घर वापस लौटने के लिए बहन के यहां से निकली थी। घर से कुछ ही दूरी पर जयनगरा गांव के अजय उरांव ने उसे रोका। इसके बाद कहा कि हम भी वहीं चल रहे हैं। इसके बाद दो और लड़के विकास और रामजीत आ गए। तीनों उसे पकड़कर बगल में ले गए। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवती घर पहुंचकर मां से सारी बात बताई। वहां से मां पीड़िता बेटी को लेकर थाना पहुंची। पीड़िता ने थाना में मामला दर्ज कराया। इधर सोमवार को लड़की का मेदिनीनगर में मेडिकल जांच कराया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चलाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में विकास उरांव व अजय उरांव का नाम शामिल है। एसआई एस पूर्ति ने बताया कि शीघ्र ही एक अन्य आरोपी रामजीत उरांव को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।