Move to Jagran APP

अवैध संबंध में हुई थी पुलिस जवान की हत्या

चैनपुर, पलामू : लातेहार पुलिस बल के जवान अनिल पासवान की हत्या एक महिला से अवैध संबंध को ले हुई थी। ह

By Edited By: Published: Sun, 29 Mar 2015 10:23 PM (IST)Updated: Sun, 29 Mar 2015 10:23 PM (IST)

चैनपुर, पलामू : लातेहार पुलिस बल के जवान अनिल पासवान की हत्या एक महिला से अवैध संबंध को ले हुई थी। हत्या में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है। यह जानकारी चैनपुर पुलिस इंस्पेक्टर ताले सोरेन व चैनपुर थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय ने संयुक्त रूप से दी है। वे दोनों रविवार को चैनपुर थाना कार्यालय वेश्म में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए सोरेन ने बताया कि 22 मार्च 2015 को चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीमान गांव के झरनवा जंगल से एक अज्ञात व्यक्ति का जला शव बरामद किया गया था। साथ ही कुछ दूरी पर 315 बोर का एक खोखा भी पाया गया था। अगले दिन 23 मार्च को कंकारी गांव के हंसगाड़ा टोला स्थित कोयल नदी से मोटरसाइकिल की बरामदगी हुई थी। मोटरसाइकिल की जांच में पता चला कि बरामद शव लातेहार जिले के बारियातू खालसा गांव निवासी लातेहार जिला बल में प्रतिनियुक्त आरक्षी अनिल कुमार पासवान का है। सोरेन ने कहा कि आगे के सत्यापन में पता चला कि अनिल 21 मार्च को अपनी पत्‍‌नी को मायके छोड़ने पलामू जिले के तरहसी सोनपुरवा गांव गया था। लौटने के क्रम में वह लापता हो गया था। मृतक अनिल के बडे़ भाई ने शव की पहचान अपने भाई अनिल कुमार पासवान के रूप में की थी। मृतक के काल डिटेल्स खंगालने पर पता चला कि चैनपुर थाना के हुकवा गांव की एक महिला से वह संपर्क में था। उन्होंने बताया कि उक्त महिला के पति नंदलाल सिंह से पूछताछ के बाद मामले का खुलासा हुआ। उसने अपनी पत्‍‌नी का उक्त आरक्षी से अवैध संबंध की बात कही। साथ ही गांव के ही नागेंद्र सिंह व महेंद्र यादव के साथ मिलकर हत्या की बात स्वीकारी। इसी आलोक में नागेंद्र सिंह, महेंद्र यादव की गिरफ्तारी की गई। नंदलाल सिंह के पास से 315 बोर का देशी कट्टा बरामद किया गया। तीनों के पास से ही एक-एक मोबाइल बरामद किया गया। थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

बाक्स..

विवाह पूर्व से ही था अवैध संबंध

चैनपुर, पलामू : थाना पुलिस के मुताबिक वर्तमान में लातेहार जिला के ओरिया पुलिस पिकेट पर पदस्थापित आरक्षी अनिल पासवान का उक्त महिला से विवाह पूर्व 2008 से ही संपर्क था। अनिल पूर्व में लातेहार के केड़ गाड़ी पिकेट पर तैनात था। वहीं की एक लड़की से उसका अवैध संबंध था। 2011 में उक्त लड़की की शादी चैनपुर के हुकवा में हो गई। जानकारी देते हुए आरोपियों के हवाले से पुलिस पदाधिकारियों ने बताया कि घटना के दिन भी उक्त महिला ने अनिल को हुकवा बुलाया था। इसकी भनक महिला के पति नंदलाल सिंह को लग गई थी। अनिल के वहां पहुंचने पर गांव के बाहर ही नंदलाल ने दो सहयोगियों के साथ उसे पकड़ लिया व झरनवा जंगल ले जाकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। बाद में पहचान मिटाने के लिए शव पर केरोसिन छिड़ककर जलाने का भी प्रयास किया। फिलहाल चैनपुर पुलिस ने आठ दिन के भीतर मामले का खुलासा कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय समेत सअनि शंभू प्रसाद शर्मा, नरेश पासवान व अर्जुन गोप आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.