भूमि विवाद में मारपीट, महिला समेत तीन गंभीर
मेदिनीनगर/छतरपुर : छतरपुर थाना क्षेत्र के उदयगढ़ पंचायत के खरारडीह गांव शुक्रवार को दो पक्षों में
मेदिनीनगर/छतरपुर : छतरपुर थाना क्षेत्र के उदयगढ़ पंचायत के खरारडीह गांव शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष की एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी गंभीर बताए जाते हैं। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जाता है। घायलों में 60 वर्षीय रामदास राम, उनकी पत्नी कुंती देवी व भतीजा गणेश राम शामिल हैं।
घायल गणेश राम ने बताया कि घायल उनके चाचा रामदास अपना पुराना मकान तोड़कर बना रहे थे। इसी बीच दूसरे पक्ष के हरिहर पासवान, शंकर पासवान, बुटाई पासवान, बिरजू पासवान व बैद्यनाथ पासवान आकर मारपीट करने लगे। इससे में उनके चाचा-चाची समेत वे घायल हो गए। मारपीट में शामिल सभी आरोपी उसी थाना क्षेत्र के मुनकेरी गांव के रहने वाले हैं।
इस घटना में दूसरे पक्ष में किसी के घायल होने के सूचना नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि दूसरे पक्ष के घायल संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है।