Move to Jagran APP

सांसद ने शुरू किया 'संपर्क पलामू' कार्यक्रम

मेदिनीनगर : पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने शनिवार को संपर्क पलामू कार्यक्रम का आगाज किया है। इसके मा

By Edited By: Published: Sat, 21 Feb 2015 09:59 PM (IST)Updated: Sat, 21 Feb 2015 09:59 PM (IST)
सांसद ने शुरू किया 'संपर्क पलामू' कार्यक्रम

मेदिनीनगर : पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने शनिवार को संपर्क पलामू कार्यक्रम का आगाज किया है। इसके माध्यम से इस संसदीय क्षेत्र की जनता दूरभाष के जरिए सांसद से सीधा संवाद स्थापित कर सकेंगे। इसे लेकर स्थानीय नगर भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद ने जनता के लिए टोल-फ्री नंबर जारी करते हुए कहा कि भावनात्मक आकांक्षाओं पर खरा उतरने के साथ क्षेत्र की जनता से भावनात्मक संबंध स्थापित किया जा रहा है। संसदीय क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति दूरभाष सं 0651 6606666 पर काल कर न सिर्फ केंद्रीय योजनाओं की जानकारी ले सकता है बल्कि अपनी शिकायत भी दर्ज करा सकता है। यह व्यवस्था 24 घंटे कार्य करेगी। यही नहीं प्राप्त आईडी नंबर के माध्यम से की गई कार्रवाई की जानकारी मिल सकती है। इसकी सफलता के लिए जनता का सहयोग सबसे महत्वपूर्ण है।

loksabha election banner

इससे पूर्व संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मौके पर बोकारो विधायक विरंची नारायण ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से सरकारी कामकाज में पारदर्शिता आएगी। झारखंड का यह पहला संसदीय क्षेत्र है जहां यह प्रणाली शुरू की जा रही है। छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को जनता से सीधा संवाद स्थापित करना चाहिए।

जिला परिषद अध्यक्ष अनिता देवी ने कहा कि परिषद के कार्यो में पूर्ण पारदर्शिता लाई गई है। विभाग के अधिकांश कार्य आनलाइन हो रही है। भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने इसे एक ऐतिहासिक शुरूआत बताया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर इस कार्यक्रम के जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेवारी है।

मौके पर श्यामनारायण दूबे, जिप उपाध्यक्ष विनोद सिंह, एनपी विवि के कुलपति प्रो. एएन ओझा, रजिस्ट्रान डा. अमर सिंह, पलामू चैंबर अध्यक्ष आनंद शंकर, बीरेंद्र सिन्हा, विजय ओझा, शिव कुमार मिश्रा मसेत कई पलामू संसदीय क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शर्मिला व सर्वनिष्ठा ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.