Move to Jagran APP

व्यक्ति नहीं विचार थे कर्पूरी ठाकुर

मेदिनीनगर : कर्पूरी ठाकुर एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे। जिस गरीबी में उनकी परवरिश हुई और शोषितों द

By Edited By: Published: Sat, 24 Jan 2015 10:20 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jan 2015 10:20 PM (IST)
व्यक्ति नहीं विचार थे कर्पूरी ठाकुर

मेदिनीनगर : कर्पूरी ठाकुर एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार थे। जिस गरीबी में उनकी परवरिश हुई और शोषितों दलितों के लिए संघर्ष किया। इसे देखकर ही उन्हें गुदड़ी का लाल कहा गया। यही कारण है कि वे अंत में जननायक के नाम से जाने गए। उक्त बातें वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानचंद पांडेय ने कही। वे लोक संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में स्थानीय साहित्य समाज मैदान में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में बोल रहे थे। श्री पांडेय ने कहा कि उनके व्यक्तित्व व विचारधारा ने समाज को एक नई दिशा दी है। वरिष्ठ समाजवादी नेता सह अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बलराम तिवारी ने कर्पूरी ठाकुर द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यो का व्याख्यान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजमुनी मेहता व संचालन अशोक निगम ने किया। सभा को तारकेश्वर आजाद, बैजनाथ राम गोपी, जवाहर ज्योति, अर्जुन कुमार, विश्वनाथ राम घुरा, अजीज अंसारी, मुखिया अभय वर्मा, सचिंद्र कुमार, सुनील ओझा, भीम चंद्रवंशी, रमेश सिन्हा, सतीश कुमार, रामकृत महतो, विजय चंद्रवंशी, संतोष गुप्ता, सुरेश ठाकुर समेत कई लोगों ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तिव पर प्रकाश डाला। साथ ही उनके विचारों को लोगों के सामने रखा। कहा कि हर सभा में कर्पूरी ठाकुर के विचारों को मुद्दा के रूप में उठाने की जरूरत है। दीपक चंद्रवंशी ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

इनसेट -----

जननायक थे कर्पूरी ठाकुर : संजय

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद के कर्पूरी मैदान में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव के अलावा कई गण्यमान्य व प्रबुद्ध लोगों ने माल्यार्पण किया। मौके पर पूर्व विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने कहा कि स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर जननायक थे। वे जनता के प्रेरक थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में गरीबों की आवाज को बुलंद किया। उनकी लोकप्रियता आज भी लोगो के जेहन में है।

उन्होंने कर्पूरी ठाकुर के विचारों को अपनाते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि हुसैनाबाद में कई उचक्के कई महापुरूषों की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। यह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन महापुरूषों की प्रतिमा पर पैनी नजर रखें। मौके पर राजद अति पिछड़ा प्रकोठ के प्रदेश अध्यक्ष वैद्य महेंद्र ठाकुर ने जननायक कर्पूरी के जीवन व कृतित्व पर प्रकाश डाला।

समारोह में मुख्य रूप से विनय कुमार सिंह यादव, कलामुद्दीन खा, मदन पासवान, सैयद नईमुद्दीन, पाचू रजवार, रामबच्चन मेहता, राम जन्म सिंह चंद्रवंशी, सेवानिवृत शिक्षक राजेश्वर सिंह, राकेश ठाकुर, दिलीप कुमार ठाकुर, सुजित ठाकुर, जयमोहन ठाकुर, भरत पासवान, अरूण चंद्रवंशी, रामाशंकर चौधरी, रविकांत, राजेंद्र पाल, कयास ठाकुर, कामाख्या नारायण सिंह आदि ने जननायक कर्पूरी ठाकुर के जीवन पर प्रकाश डाला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.