ट्रांजिट रिमांड पर गिरफ्तार कर्मी भेजा गया रांची
मेदिनीनगर : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत सदर एसडीओ कार्यालय
By Edited By: Published: Fri, 23 Jan 2015 10:36 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jan 2015 10:36 PM (IST)
मेदिनीनगर : मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत सदर एसडीओ कार्यालय के लिपिक सुशील तिवारी को ट्रांजिट रिमांड पर रांची भेज दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने उक्त कर्मी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया था, जहां पर रिमांड पर नहीं लिया गया। मामला प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत था। इसका न्यायालय रांची में है। इस कारण पुलिस सुशील तिवारी को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची चली गई। जहां कोर्ट में पेश किया जाएगा। विदित हो कि सदर एसडीओ कार्यालय में कार्यरत सहायक सुशील तिवारी को एक मामले में गुरूवार को गिरफ्तार किया गया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें