Move to Jagran APP

अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने थामा झाड़ू

मेदिनीनगर : स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के आलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को झाड़ू थाम लि

By Edited By: Published: Fri, 23 Jan 2015 10:16 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jan 2015 10:16 PM (IST)

मेदिनीनगर : स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के आलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को झाड़ू थाम लिया। इसमें पलामू के उपायुक्त कृपानंद झा, एसपी मयूर पटेल, सीएस डॉ. विजय सिंह, जिप अध्यक्ष अनिता देवी,उपाध्यक्ष विनोद सिंह, डीडीसी बिंदेश्वरी ततमा,डीइओ रतन कुमार महावर, नप अध्यक्ष पूनम सिंह, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह,कई वार्ड पार्षद समेत बड़ी संख्या में अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।

loksabha election banner

शुक्रवार की सुबह आठ बजे से स्वच्छता अभियान के तहत प्रमंडलीय सदर अस्पताल की साफ-सफाई की गई। मौके पर अन्य लोगों के अलावा सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डा.आरके रंजन, शहर थाना प्रभारी व्यास राम, डीपीएम प्रवीण सिंह, डीपीसी चंद्रमणि कुमार, नगर पर्षद के सफाई निरीक्षक कृष्ण मुरारी शर्मा, वार्ड पार्षद किरण अग्रवाल, कमर यासमीन,भाजपा नेता दुर्गा जौहरी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

तीन घंटे तक डीसी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण

मेदिनीनगर : पलामू के उपायुक्त कृपानंद झा ने शुक्रवार को करीब तीन घंटे तक प्रमंडलीय सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल की बदहाल व्यवस्था व गंदगी का मामला छाया रहा। चारो ओर गंदगी देख उपायुक्त बिफर पड़े। निरीक्षण के दौरान वैक्सीनेशन रूम में गंदगी बिखरा हुआ था। स्वीपर ड्यूटी से नदारद थे। कई बेडों की स्थिति जर्जर पाई गई। बेड पर चादर नहीं मिला। कुछ मरीजों के परिजन अवैध राशि उगाही की भी शिकायत की। सफाई एजेंसी के भुगतान पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इसके बाद उपायुक्त सदर अस्पताल परिसर स्थित सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया। इसमें कई कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कई जनप्रतिनिधि व आम जनता अस्पताल प्रबंधन की शिकायत करते हैं। उपायुक्त श्री झा ने कहा कि अवैध राशि उगाही मामला गंभीर है। इसपर रोक लगाना जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हर कुछ दिनों पर सदर अस्पताल का निरीक्षण करते रहें। इससे स्थिति में स्वत: सुधार आएगी। उपायुक्त ने विभाग से भौतिक व वित्तीय रिपोर्ट के अलावा एनआरएचएम की एपवाइंटमेंट रिपोर्ट की मांग की है।

सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रतिनियुक्ति रद्द होने के कारण कई एएनएम व कर्मचारी अपने पदस्थापित स्थान पर चले गए हैं। ऐसे में सदर अस्पताल में परेशानी हो रही है। एएनएम चंचला व सरोज पुन: सदर आ सकती हैं। सीएस डा श्री सिंह ने कहा कि उपायुक्त को इस संबंध में पत्र लिखा जाएगा। मौके पर सीएस के अलावा प्रभारी डीएस डा आरके रंजन, डीपीएम प्रवीण सिंह व डीपीसी चंद्रमणि कुमार आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.